Interim Budget 2019 Live: संसद भवन पहुंचे वित्त मंत्री पीयूष गोयल, कैबिनेट बैठक के बाद पेश करेंगे बजट
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली: आज मोदी सरकार के लिए बड़ा दिन है। अंतरिम वित्त मंत्री पीयूष गोयल संसद में बजट पेश करेंगे। अंतरिम बजट 11 बजे पेश होगा। सरकार ने फैसला किया है कि पूर्ण बजट नहीं पेश किया जाएगा। परंपरा के मुताबिक अंतरिम बजट ही पेश होगा। इसमें मई तक खर्च चलाने के लिए सरकार संसद की मंजूरी मांगेगी। पूर्ण बजट जून या जुलाई में नई चुनी हुई सरकार पेश करेगी। (Source: TimesNow)
संसद भवन में कैबिनेट बैठक
पीएम मोदी की अध्यक्षता में हो रही है कैबिनेट की बैठक। बजट को दी जाएगी मंजूरी।
जो 5 साल में कुछ नहीं कर सके, वो इसमें क्या करेंगे: खड़गे
रेलवे में बढ़ेगा निवेश: मनोज सिन्हा
जिस तरह से सरकार ने रेलवे में निवेश बढ़ाया है, सीसीटीवी कैमरे लगाने से लेकर वाईफाई तक, मुझे विश्वास है कि रेलवे में आगे निवेश निश्चित रूप से बढ़ेगा: मनोज सिन्हा, रेल राज्य मंत्री
संसद भवन पहुंचे पीयूष गोयल
कैबिनेट की बैठक के बाद पेश करेंगे बजट
राष्ट्रपति भवन से संसद भवन के लिए निकले वित्त मंत्री
संसद भवन में होगी कैबिनेट की बैठक, बजट को दी जाएगी मंजूरी
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले वित्त मंत्री पीयूष गोयल
राष्ट्रपति ने दी बजट को मंजूरी
यूनिवर्सल बेसिक इनकम का किया जा सकता है ऐलान
12 करोड़ गरीबों के खाते में जाएंगे पैसे। गरीबों के खाते में जाएंगे 700 से 1200 रुपए।
थोड़ी देर में राष्ट्रपति से मिलेंगे पीयूष गोयल
बजट में दिखेगा 'सबका साथ, सबका विकास': नरेंद्र सिंह तोमर
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा- 'सबका साथ, सबका विकास' हमारी सरकार का मंत्र रहा है और यह बजट में परिलक्षित होगा।
आयकर में छूट बढ़ाई जा सकती है
बजट में आयकर में छूट 5 लाख तक की जा सकती है।