India vs New Zealand 3rd T-20: सुपर ओवर के रोमांचक मुकाबले में रोहित शर्मा ने भारत को दिलाई जीत
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
India vs New Zealand 3rd T20I Live Updates: रोहित शर्मा ने सुपर ओवर की अंतिम दो गेंदों पर छक्के लगाते हुए भारत को बुधवार को हैमिल्टन में न्यूजीलैंड पर तीसरे इंटरनेशनल टी20 मैच में रोमांचक जीत दिलाई। न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में 17 रन बनाए जबकि भारत ने 20 रन बनाते हुए जीत हासिल की और इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज पर भी 3-0 की अपराजेय बढ़त के साथ कब्जा जमा लिया। भारत ने रोहित शर्मा के 65 रनों की मदद से 5 विकेट पर 179 रन बनाए। इसके जवाब में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट पर 179 रन बनाए और मैच टाई हो गया, इसके बाद इसका फैसला सुपर ओवर से हुआ। विलियम्सन इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा अर्द्धशतक (9) लगाने वाले खिलाड़ी बने। इससे पहले भारत ने रोहित शर्मा के 65 रनों की मदद से 5 विकेट पर 179 रन बनाए। विराट कोहली ने 38 और केएल राहुल ने 27 रन बनाए। हैमिश बैनेट ने 3 विकेट लिए। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
रोहित शर्मा मैच ऑफ द मैच चुने गए रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रोहित ने भारत की तरफ से निर्धारित पारी में 65 रन बनाए थे। उन्होंने इसके बाद सुपर ओवर की अंतिम दो गेंदों पर छक्के लगाते हुए टीम इंडिया को रोमांचक जीत दिलाई।
Back to back SIXES for the HITMAN Live - https://t.co/7O8uUN3YGO #NZvIND pic.twitter.com/uzepaAzhMc
— BCCI (@BCCI) January 29, 2020
टीम इंडिया ने रचा इतिहास भारतीय टीम ने इसी के साथ पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त बनाते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया। टीम इंडिया ने इसी के साथ इतिहास रचा क्योंकि यह उसकी न्यूजीलैंड में पहली टी20 सीरीज जीत है।
रोहित शर्मा ने सुपर ओवर में भारत को दिलाई जीत केएल राहुल ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया। अब भारत को जीत के लिए 3 गेंदों में 11 रन चाहिए। केएल राहुल चौथी गेंद पर 1 रन ही बना पाए। अब जीत के लिए भारत को 2 गेंदों में 10 रन चाहिए। रोहित ने पांचवीं गेंद पर गगनभेदी छक्का लगाया। अब टीम इंडिया को जीत के लिए 1 गेंद पर चार रन चाहिए थे और रोहित ने लगातार दूसरा छक्का लगाते हुए टीम को जीत दिलाई।
[series-matches series_id="2386"]सुपर ओवर : भारत ने 2 गेंदों में बनाए 3 रन भारत की तरफ से रोहित शर्मा और केएल राहुल सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे। न्यूजीलैंड की तरफ से गेंदबाजी की जिम्मेदारी टिम साउदी ने संभाली। रोहित शर्मा ने पहली गेंद पर 2 रन बनाए। रोहित शर्मा ने दूसरी गेंद पर 1 रन बनाए।
सुपर ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 17 रन भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सुपर ओवर डाला। न्यूजीलैंड की तरफ से केन विलियम्सन और मार्टिन गप्टिल सुपर ओवर में बल्लेबाजी के लिए उतरे। विलियम्सन ने पहली गेंद पर 1 रन लिया। गप्टिल ने दूसरी गेंद पर 1 रन लिया। विलियम्सन ने तीसरी गेंद पर छक्का और चौथी गेंद पर चौका लगाया। उन्होंने पांचवी गेंद पर एक रन लिया। गप्टिल ने अंतिम गेंद पर चौका लगाया। इस तरह न्यूजीलैंड ने इस ओवर में 17 रन बनाए।
शमी की उम्दा गेंदबाजी न्यूजीलैंड को अंतिम ओवर में जीत के लिए 9 रन चाहिए थे लेकिन मो. शमी ने इस ओवर में 8 रन ही दिए और उन्होंने केन विलियम्सन और रॉस टेलर के कीमती विकेट लिए। विलियम्सन 48 गेंदों में 8 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 95 रन बनाकर विकेटकीपर राहुल को कैच दे बैठे। शमी ने अंतिम गेंद पर रॉस टेलर (17) को बोल्ड किया।