National Start Up Awards 2022: अगर आपका खेती या ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ा स्टार्ट-अप है, तो जीत सकते हैं 5 से 15 लाख तक का इनाम

National Start Up Awards 2022: खेती या ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े स्टार्ट अप्स को सरकार अवार्ड्स प्रदान कर रही है।

Update: 2022-03-08 09:33 GMT

Startup Awards News: भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्टार्टअप योजना की शुरुआत की गई है। युवा स्टार्टअप योजना के तहत अपना खुद का कोई बिजनेस शुरू कर सके ऐसे में अगर आप खेती ग्रामीण क्षेत्र से जुड़े हुआ अगर आपका स्टार्टअप है तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है 2022 के अंतर्गत सरकार स्टार्टअप को ₹5लाख से लेकर 15 लाख तक राशि प्रदान करेगी। अगर आप पूरी खबर जानना चाहते हैं तो मैं आपसे अनुरोध करूंगा कि इस पोस्ट को आखिर तक पढ़े आइए जाने-

स्टार्टअप योजना की शुरुआत 2020 में की गई थी जिसका सफलतापूर्वक संचालन सरकार की तरफ से किया गया था। ऐसे में सरकार ने 2022 के अंतर्गत फिर से स्टार्ट अप अवार्ड की शुरुआत की है ऐसे में आप तुरंत इसके अंतर्गत आवेदन करें अगर आपका चयन इसमें होता है तो आपको ₹5 लाख की राशि सरकार की तरफ से दी जाएगी I

स्टार्टअप अवार्ड किन किन क्षेत्रों में दिया जाएगा

1 महिला आधारित स्टार्टअप व्यवसाय

2.ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभाव

3.कैम्पस स्टार्टअप

4.विनिर्माण उत्कृष्टता

5.महामारी से निपटने वाले लोगों को भी स्टार्टअप अवार्ड दिया जाएगा जिन्होंने इस क्षेत्र में अच्छा-खासा काम किया है

6.भारतीय भाषाओं में सॉल्यूशन डिलीवरी या व्यवसाय प्रचलन

7. पूर्वोत्तर भारत के राज्य (अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम तथा त्रिपुरा) और पहाड़ी क्षेत्रों (हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख) के क्षेत्र में स्टार्टअप करने वाले लोगों को.

कितने रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा

2022 स्टार्टअप अवार्ड के अंतर्गत विजेताओं को ₹500000 की राशि दी जाएगी और उप विजेताओं को भी यहां पर कुछ पैसे सरकार की तरफ से दिए जाएंगे.

आवेदन करने की आखिरी तारीख क्या है

आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च 2022 है अधिक जानकारी के लिए आप इसके ऑफिशल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं जिसका लिंक हम आपको नीचे दे रहे हैं-

https://www.startupindia.gov.in/content/sih/en/nsa2022.html

Tags:    

Similar News