ICC World Cup 2019: कुछ लोग चाहते हैं कि मैं श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले संन्यास ले लूं: धोनी

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:08 GMT

पिछले कुछ दिनों से दिग्गज भारतीय क्रिकेटर महेंद्रसिंह धोनी के संन्यास की अटकलें लगाई जा रही है। अब इस बारे में धोनी का पहली बार बयान सामने आया है।

भारत को शनिवार को वर्ल्ड कप में श्रीलंका का सामना करना है। धोनी का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में उनकी ख्याति के अनुरुप नहीं हो पा रहा है। इसके चलते उनके खेल की आलोचना हो रही हैं। इस बीच कुछ दिनों पहले ऐसी रिपोर्ट आई थी कि वर्ल्ड कप के बाद धोनी अपने इंटरनेशनल करियर को विराम दे देंगे। इस मामले में एबीपी न्यूज ने धोनी के हवाले से कहा - मैं नहीं जानता मैं क्रिकेट से कब संन्यास लूंगा। कुछ लोग तो चाहते हैं कि मैं श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच से पहले संन्यास ले लूं।

कुछ दिनों पहले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था - ' धोनी इस वर्ल्ड कप के बाद विदाई ले सकते हैं। यदि भारत ने 14 जुलाई को विश्व कप जीता तो यह धोनी के लिए आदर्श विदाई होगी।' वैसे इस मामले में आधिकारिक रूप से कोई भी बयान नहीं दे रहा है।

धोनी के लिए यह वर्ल्ड कप इतना अच्छा नहीं रहा है। वे 7 मैचों में 44.60 की औसत से मात्र 223 रन ही बना पाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 93.30 रहा है। वैसे यह खराब प्रदर्शन नहीं है लेकिन धोनी के हिसाब से यह कमजोर है और इसी के चलते आलोचकों को उनकी बुराई का मौका मिल गया है। 2018 के खराब प्रदर्शन के बाद धोनी ने इस साल 16 वनडे मैचों में 61.11 की औसत और 83.71 की औसत से 550 रन बनाए हैं।

Similar News