ICC WC 2019 Ind Vs Nz: सेमीफाइनल मैच के पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कही ये बड़ी बात

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:08 GMT

मल्टीमीडिया डेस्क। ICC World Cup 2019 के सेमीफाइनल में मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला होने जा रहा है। इस मैच को लेकर भारत-न्यूजीलैंड दोनों ही खेमों में तैयारियां जारी हैं। इस बीच सोमवार को भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने दोनों ही टीमों को इस खास मैच के लिए बराबर का अनुभवी बताया है। इस मैच को लेकर विराट कोहली का मानना है कि मैच के दौरान लिए गए निर्णय ही मैच का रुख तय करेंगे।

भारतीय कप्तान कोहली का मानना है कि इस मैच में वही टीम जीतेगी जो साहसी निर्णय लेने में ज्यादा केलक्यूलेटिव होगी। कोहली ने कहा कि हम कॉम्बीनेशन को समझ रहे हैं। हमने इसे कई नॉकआउट मुकाबलों और फाइनल मैचों के बाद तैयार किया है। और ये अब दोनों पर निर्भर है कि वे इसे मैच में कैसे इस्तेमाल करते हैं। जो बेहतर प्रेशर झेलेगा उसके जीतने की संभावनाएं ज्यादा होगी।

विराट का मानना है कि दोनों ही टीमों के पास इस तरह के मैचों को खेलने का पर्याप्त अनुभव है। पिछली बार न्यूजीलैंड फाइनल में पहुंची थी और वे अच्छी तरह से जानते हैं कि नॉक आउट मैच में कैसे खेलना है। न्यूजीलैंड का इस बार का वर्ल्डकप का सफर भी शानदार रहा है और वह एक क्वालिटी साइड है।

बता दें कि मंगलवार को होने वाले मुकाबले की विजेता टीम का फाइनल मैच में मुकाबला इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के मैच की विजेता टीम से होगा।

Similar News