ICC Cricket WC 2019: किंग कोहली ने ध्वस्त किया मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का खास रिकॉर्ड
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
मल्टीमीडिया डेस्क। विराट कोहली ने रविवार को मैनचेस्टर में क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में इतिहास रच दिया। विराट इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से 11000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंडुलकर का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।। वे 11 हजार रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए।
विराट ने इस मैच से पहले 229 मैचों की 221 पारियों में 59.47 की औसत से 10943 रन बना चुके थे। वे 11 हजार वनडे रन पूरे करने से मात्र 57 रन दूर थे। इससे पहले सबसे तेज 11 हजार रन पूरे करने का रिकॉर्ड तेंडुलकर के नाम था, वे 276 पारियों में इस मंजिल तक पहुंचे थे। सचिन ने यह उपलब्धि 28 जनवरी 2002 को कानपुर में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी।
विराट के पास सचिन का रिकॉर्ड ध्वस्त करने के लिए 54 पारियां बची थी लेकिन उन्होंने मैनचेस्टर में रविवार को ही यह कमाल कर दिखाया। उन्होंने पाकिस्तान के हसन अली द्वारा डाले गए पारी के 45वें ओवर की पहली गेंद पर चौका लगाकर अपने स्कोर को 60 तक पहुंचाने के साथ ही यह रिकॉर्ड बना दिया। विराट ने 230वें मैच की 222वीं पारी में यह मुकाम हासिल किया।
इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 11000 रन
- 222 पारियां विराट कोहली (भारत) 2019
- 276 पारियां सचिन तेंडुलकर (भारत) 2002
- 286 पारियां रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया) 2008
- 288 पारियां सौरव गांगुली (भारत) 2007
- 293 पारियां जैक्स कैलिस (द. अफ्रीका) 2010