IAF के पूर्व सार्जेंट को मिली मौत की सजा, पत्नी को 5 साल की कैद, अपराध सुनकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
नई दिल्ली: पंजाब के बठिंडा की एक स्थानीय अदालत ने 27 वर्षीय साथी कर्मी की हत्या के बाद शव के टुकड़े-टुकड़े करने के मामले में भारतीय वायु सेना(IAF) के एक पूर्व सार्जेन्ट को मौत की सजा सुनाई है. मामला फरवरी, 2017 का है. अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंवलजीत सिंह बाजवा ने उत्तर प्रदेश के विपिन शुक्ला की हत्या के मामले में शैलेश कुमार को मौत की सजा सुनाई. घटना के समय दोनों भिसियाना वायु सेना स्टेशन में तैनात थे. विपिन शुक्ला एयर फोर्स में कार्पोरल के पद पर तैनात थे. सजा शुक्रवार को सुनाई गई थी.अदालत ने सबूत नष्ट करने के लिए कुमार की पत्नी को भी पांच साल की सजा सुनाई.पुलिस जांच के मुताबिक, कॉर्पोरल फरवरी 2017 में लापता हो गया था। 13 दिनों के बाद उसका क्षत-विक्षत शव पॉलीथीन बैगों में मिला था.
विपिन शुक्ला उत्तर प्रदेश के गोंडा का रहने वाला था. वह आठ फरवरी 2017 को अचानक वायुसेना स्टेशन से लापता हो गया. विपिन की पत्नी कुमकुम ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी. नथना पुलिस स्टेशन में 15 फरवरी को अपहरण की एफआइआर दर्ज हुई. पंजाब पुलिस और वायुसेना स्टेशन के अधिकारियों की टीम को जांच के दौरान 21 फरवरी 2017 को पता चला कि सार्जेंट सुलेश कुमार के क्वार्टर से दुर्गंध आ रही है. उत्तराखंड निवासी सुलेश अपनी पत्नी अनुराधा के साथ रहता था. टीम ने मौके पर पहुंचकर सुलेश के क्वार्टर की तलाशी ली तो प्लॉस्टिक के 16 बैग में लाश भरी हुई थी. लाश के टुकड़े फ्रिज में रखे गए थे. पूछताछ के दौरान सुलेश ने शुक्ला के मर्डर की बात स्वीकार ली और कहा कि शुक्ला के उसकी पत्नी के साथ नाजायज संबंध थे. पुलिस के मुताबिक-
विपिन शुक्ला के सुलेश की पत्नी अनुराधा के साथ सबंध थे. जब उसने विपिन से शादी करने की बात की तो उसने इन्कार कर दिया. जिसके बाद अनुराधा ने पति और भाई के साथ मिलकर एक साजिश के तहत सुलेश को मार दिया. षडयंत्र के तहत सुलेश ने आठ फरवरी 2017 को फोन कर कहा कि वह क्वार्टर बदल रहा है, सामान पैकिंग में मदद की जरूरत है, वह आ जाए. जैस ही शुक्ला घर पहुंचा कि उसकी हत्या कर दी गई. फिर उसके शव को बॉक्स में भरकर नए घर में ले गया. जहां 19 फरवरी को शव के टुकड़े-टुकड़े कर पॉली बैग में भरकर उसने फ्रिज में रख दिए. ऐसा पुलिस ने अपनी चार्जशीट में दावे किए.