Hyderabad Murder Case: पुलिस ने बताया कैसे हुआ Encounter, 5 से 10 मिनिट तक चली थी मुठभेड़
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
हैदराबाद। हैदराबाद में महिला डॉक्टर की नृशंस हत्या करने वाले चारों आरोपियों को सायबराबाद पुलिस ने शुक्रवार अलसुबह एनकाउंटर में मार गिराया था। एनकाउंटर के 10 घंटे बाद पुलिस ने घटनास्थल पर ही प्रेस कांफ्रेंस ली। सायबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने बताया कि आरोपियों को जब घटना के रीक्रिएशन के लिए घटनास्थल पर लाया गया। उसी दौरान एक आरोपी ने पुलिसकर्मियों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया था, वहीं अन्य आरोपियों ने पुलिसकर्मियों पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। इसके बाद दो आरोपियों ने पुलिस से हथियार छीनकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को सरेंडर करने का कहा, लेकिन आरोपी नहीं माने। इसके बाद पुलिस को जवाबी फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें सभी आरोपियों की मौत हुई।
पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर के बाद एक आरोपी के हाथ में से हथियार भी मिला। पुलिस कमिश्नर ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि आरोपियों की डीएनए जांच भी कराई जा रही है। रीक्रिएशन के दौरान आरोपी कथित तौर पर एकजुट हो गए थे और पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया था। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के हमले के बाद 5 से 10 मिनिट तक मुठभेड़ चली थी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक 2 अधिकारी, एक एसआई और एक कॉन्सटेबल आरोपियों द्वारा किए गए हमले में घायल हो हुए हैं। गोली चलाने की शुरुआत किसने की इसके सवाल पर पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सारी डिटेल पुलिस पोर्टमॉर्टम के बाद सामने आएगी। साथ ही पुलिस कमिश्नर ने पीड़िता की निजता का सम्मान करने की भी इस दौरान अपील की।
पुलिस कमिश्नर ने कहा सज्जनार ने कहा कि कानून ने अपना काम किया है। आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामान भी मिला था। पुलिस ने आरोपियों से 4 और 5 नवंबर को पूछताछ की थी। पुलिस को पीड़िता का पॉवर बैंक, घड़ी और मोबाइल भी घटनास्थल के पास से बरामद हुआ था।