Hyderabad Masjid Blast Case: हैदराबाद मस्जिद में ब्लास्ट होने से बेटे के चीथड़े उड़ गए, पिता गंभीर रूप से घायल

हैदराबाद मस्जिद में केमिकल ब्लास्ट का मामला: रविवार को गोलकुंडा गोल मस्जिद में केमिकल ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई है

Update: 2022-06-12 11:45 GMT

हैदराबाद मस्जिद में ब्लास्ट कैसे हुआ: रविवार सुबह तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की एक मस्जिद में केमिकल ब्लास्ट होने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है. मामला गोलकुंडा गोल मस्जिद का है जहां केमिकल ब्लास्ट हुआ है. घायल होने वाला शख्स मृतक का पिता है दोनों मस्जिद परिसर में केमिकल का काम करते थे 

हैदराबाद के अफजलगंज के महराजगंज में मौजूद गोलकुंडा मस्जिद में धमाका होने से मोगरम बस्ती में रहने वाले भरत भट्टर मौत हो गई, इस धमाके में उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए जबकि मृतक के पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं जो अस्पताल में भर्ती हैं. दोनों गिरिराज कंपनी में केमिकल का काम करते थे. 

हैदराबाद मस्जिद में ब्लास्ट कैसे हुआ

How the blast happened in Hyderabad Mosque: पुलिस को प्रारंभिक जाँच में पता चला है कि मृतक एक्सपायर हो चुके केमिकल को दुकान के बगल से गुजरने वाली नाली में फेंक देता था, रविवार के दिन भी उसने वही किया, लेकिन नाली चोंक थी इसी लिए वह लोहे की सरिया से केमिकल को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था, पानी, लोहा के संपर्क में आने से केमिकल में धमाका हो गया जिसकी चपेट में आने से भरत की मौत हो गई.  

केमिकल धमाका इतना भयंकर था कि भरत दो मंजिल ऊपर तक उड़ गया था, उसके शरीर के टुकड़े चारो ओर फ़ैल गए थे, इस हादसे में भरत के पिता वेणुगोपाल भट्टर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घटना वाली जगह से पुलिस ने भरत के शव के टुकड़ों को उठाकर फोरेंसिक जाँच के लिए भेजा है. वहीं मस्जिद परिसर की नाली में पड़े केमिकल की छानबीन भी शुरू की गई है. 

Similar News