हरियाणा में मजदूरों पर गिरा पहाड़, चट्टानों के बीच दबे हैं श्रमिक, कई लोग अंदर फंसे हैं

Haryana News Update: पहाड़ के पत्थरों के बीच 10 से ज्यादा मजदूर दबे है और कई लोगो के शव भी निकाले गए है।

Update: 2022-01-01 08:44 GMT

Haryana News Update: देश के हरयाणा राज्य में आने वाले  भिवानी में खनन के दौरान पहाड़ दरकने से उसमें काम कर रहे मजूदर दब गए। इस दर्दनाक हादसे की जानकारी लगते ही चट्टानों के बीच में फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए टीम पहुंच गई । फ़िलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि इस हादसे में कितने लोगों की जान चली गई है और कितने घायल हुए हैं। इस घटना को लेकर स्थानिय प्रशासन कुछ भी जानकारी नही दे रहा है।

पता चला है कि पहाड़ के धंसने से अभी तक एक मजदूर की डेडबॉडी को निकाला गया है, चट्टानों के नीचे दबे और भी मृत श्रमिक हो सकते हैं. वहीं कई श्रमिकों के आधे शरीर में चट्टान पड़ी हुई है, वो दर्द से कराह रहे हैं, इस दौरान कई वाहन भी विशालकाय चट्टानों के निचे आकर दब गए हैं। 

एक दर्जन मजदूरों के दबे होने का अनुमान 

खनन के दौरन पहाड़ की प्लेट्स हिल गईं और वहां काम कर रहे लोगों ने के ऊपर बड़ी-बड़ी चट्टाने गिर गईं, कई लोग पत्थर और चट्टानों के निचे दब कर मर गए, तो कई श्रमिकों का आधा शरीर चट्टान के निचे ददबा हुआ है जो दर्द से तड़प रहे हैं। लोकल मीडया के अनुसार पहाड़ के पत्थरों के बीच 10 से ज्यादा मजदूर दबे है बचाव टीम में कई लोगो के शव भी निकाले है। 

कैसे हुआ हादसा 

भिवानी में चले मलवे की खुदाई के लिए छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मजदूर लगे हुए थें। पहाड़ अचानक भरभराकर बैठ गया और उसके बीच मजदूर दब गए. जानकारी के तहत भिवानी के तोशाम क्षेत्र में खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन कार्य होता है। कई दिनों तक यहां खनन का कार्य बंद रहा जिसके बाद  शुक्रवार से खनन कार्य शुरू हुआ। दो महीने तक खनन बंद रहने के कारण इलाके में भवन निर्माण सामग्री की कमी हो गई थी। ऐसा अनुमान है कि इस किल्लत को दूर करने के लिए यहां ब्लास्ट किया गया। जिसके कारण पहाड़ भरभरा कर वहीं काम कर रहे मजदूरों की मृत्यु का कारण बन गया।  

Tags:    

Similar News