Central Government Scheme: स्वारोजगार शुरू करने महिलाओं को सरकार दे रही 10 लाख से 1 करोड़ का लोन

स्वारोजगार शुरू करने महिलाओं को सरकार इस योजना के तहत दे रही 10 लाख से 1 करोड़ का लोन।

Update: 2022-03-03 02:46 GMT

Stand Up India Yojana 2022: देश की महिलाओं को आर्थिक तौर पर सुदृढ़ बनाने के लिए सरकार करोड़ रूपये तक का ऋण (Loan) उपलब्ध करवा रही है। यह ऋण देश की गरीब अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को स्टैड-अप इंडिया (Stand Up India) नामक योजना से दिया जाता है। सरकार इन महिलाओं को अपना स्वारोजगार खड़ा करने के लिए सहायता दे रही है। वहीं इस ऋण को चुकाने के लिए पर्याप्त समय भी दिया जाता है। सरकार चाहती है कि गरीब महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी होकर समाज के लिए उदाहरण बने।

Stand Up India Scheme: ऋण लेने के लिए पात्रता

जानकारी के अनुसार यह ऋण (Loan) देश की रहने वाली अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को दिया जाता है। सरकार का उद्देश्य है कि देश की गरीब और पिछड़ी तपके की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाय।

Stand Up India Scheme: आवेदन प्रक्रिया

जिन अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को स्टार्ट अप योजना के तहत ऋण लेना है उन्हे आनलाइन माध्यम से आवेदन करना होगा। जिसमें नियम के अनुसार 10 लाख से 1 करोड़ का ऋण बैंकों द्वारा दिया जा सकता है।

बताया गया है कि अगर आप आनलाइन माध्य से ऋण लेने के लिए आवेदन करते हैं ते आपको सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। वहां यू में एक्सेस लोन के आप्सन पर क्लिक कर करें तथा बाद में अप्लाई हियर पर पुनः क्लिक करें। इसके बाद ल्यू एंटरप्रेन्योर पर क्लिक करें। जिसके बाद वहां पूछी गई सारी जानकार भरें।

इतना करने के बाद मोबाइल पर एक ओटीपी आयेगी। जिसे भरने के बाद आवेदन फार्म खुल जायेगा। सभी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें और अवेदन को सब्मिट कर दें।

बताया गया है कि ऋण के रूप में दी गई राशि पर बैंक ब्याज मौजूदा ब्याज दर के अनुरूप ही लिया जाता है। वहीं बैंक ऋण चुकाने के लिए 18 माह से लेकर 84 माह तक का समय देती है। इतने समय में लिया गया ऋण चुकता किया जा सकता है।

Stand Up India Scheme: जरूरी दस्तावेज

स्टार्ट अप योजना के तहत ऋण लेने के लिए अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति की महिलाओं को कई जरूरी कागजात साथ रखने होते हैं। जिसमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी, जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, व्यावसाय का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइन की फोटो, बैक खाता, मोबाइल नम्बर, प्रोजेक्ट रिपोर्ट की आवश्यकता होती है।

Tags:    

Similar News