New Tax: गाड़ी चलाने वालो के लिए बड़ी खबर, अब लगेगा यह नया टैक्स, जानिए नहीं तो हो जाएगी देर..
सरकार ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों ग्रीन टैक्स (Green Tax) लगाने का निर्णय लिया है।
Green Tax In Hindi / Assam Government Green Tax: देश में बढ़ रहे वाहनों की वजह से लगातार प्रदूषण का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। ऐसे में सरकार ने निर्णय लेते हुए प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों ग्रीन टैक्स (Green Tax) लगाने का निर्णय लिया है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है जिससे टैक्स के डर से लोग प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का उपयोग कम करें। यह निर्णय देश की असम सरकार ने लिया है। इसके लिए कार्य योजना तैयार कर रही है। असम सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में हरित कर लगाने का प्रस्ताव दिया गया है।
घाटे का रहा बजट
असम सरकार द्वारा जो बजट हाल के दिनों में पेश किया गया है उसे घाटे का बजट कहा जा सकता है। क्योंकि असम सरकार ने 600 करोड़ रुपए घाटे का बजट पेश किया है। जानकारी के अनुसार राज्य सरकार 238914.78 करोड़ रुपए, तथा खर्च का बजट 283494.64 करोड रुपए होने का अनुमान है।
कर बढ़ाएगी सरकार
जानकारी के अनुसार असम के वित्त मंत्री अंजन आयोग ने बजट पेश करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में कर बढ़ाए जा सकते हैं। जिसमें शराब की दुकान के लाइसेंस का शुल्क वन उत्पादों के लिए रॉयल्टी तथा के सभी वनों में प्रवेश शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव है। बढ़ोतरी कितनी की जाएगी इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है लेकिन कर बढ़ाए जाने के संकेत दिए जा चुके हैं।