घर बनाने वालों के लिए खुशखबरी, सरिया के दाम हुए 5000 रुपए कम

Sariya Ka Rate News: वर्तमान समय में पक्का घर का निर्माण कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

Update: 2022-04-07 09:22 GMT

Sariya Prices In Hindi, Sariya Ka Rate News: वर्तमान समय में पक्का घर का निर्माण कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। कई महीने से बढ़ रहे सरिया के दाम कम हुए हैं। जानकारी के अनुसार सरिया के दाम लगभग 80000 रुपए प्रति टन की गिरावट आई है। वही बाजार के जानकारों का कहना है कि यह गिरावट मांग में कमी होने की वजह से और बाजार में उत्पादित माल कास्ट आफ बढ़ने की वजह से हुआ है। चाहे जो भी हुआ हो सरिया के दाम कम होने से आम लोगों को भी राहत पहुंची है।

लगातार बढ़ रहे थे सरिया के दाम

जानकारी के अनुसार सरिया के दाम में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। काफी दिनों बाद सरिया के दाम कम हुए हैं। संभावना जताई जा रही है कि 15 अप्रैल के बाद सरिया के दामों में और भी गिरावट हो सकती है।

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो 15 नवंबर से लेकर 25 मार्च के बीच में करीबन 24000 हजार रुपए टन की बढ़ोतरी हो चुकी है।

दाम बढ़ने के मुख्य कारण

लोहे के सरिया की कीमत बढ़ने का मुख्य कारण कोयले का बढ़ता हुआ दाम है। लगातार बढ़ रही कोयले की कीमत की वजह से लोहे के दाम भी बढ़ गए। बताया गया है कि कोयला वर्तमान समय में 20 से 21 हजार रुपए टन हो चुका है। वही वर्तमान समय में कोयले की लगभग कीमत स्थिर हो चुकी है। साथ ही आयरन ओर की कीमत में कमी आई है। जिसकी वजह से सरिया के दाम भी घटे हैं।

लगातार बढ़ रही रा मैंटेरियल की कीमत की वजह से लोहे के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। लेकिन एक बार कोयले दाम स्थिर होते ही तथा आयरन ओर की कीमत में हुई कटौती की वजह से लोहे के दाम कम हुए हैं।

Tags:    

Similar News