GOOD NEWS : 53 हजार से अधिक आंगनवाड़ी के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया वेतन

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:14 GMT

आंगनवाड़ी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 53 हजार से अधिक आंगनवाडि़यों में काम करने वाली हजारों कर्मचारियों को Salary Hike वेतनवृद्धि का तोहफा मिला है। बढ़ा हुआ वेतन इसी चालू माह March 2020 मार्च 2020 से लागू हो जाएगा। Holi होली के त्‍योहार के पहले आई इस खबर से कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। यहां जानिये किस स्‍तर के कर्मचारी को अब कितना वेतन मिलेगा और इससे कितने लोग लाभान्वित होंगे।

Gujarat Government गुजरात सरकार ने Budget बजट में किए गए वादे को पूरा करते हुए शुक्रवार को राज्‍य की 53 हजार से अधिक आंगनवाड़ी में काम करने वाली कर्मचारियों के वेतन में 300 से 600 रुपए का इजाफा किया है। Aanganwadi Workers आंगनवाड़ी वर्कर लंबे समय से वेतन बढ़ाए जाने की मांग कर रहीं थीं। Deputy CM उपमुख्‍यमंत्री एवं वित्‍तमंत्री  ने शुक्रवार को विधानसभा के नियम 44 के तहत सदन में घोषणा करते हुए बताया कि राज्‍य की आंगनवाड़ी, मिनी आंगनवाड़ी में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी का फैसला किया गया है।

अब मिलेगा इतना वेतन

Aanganwadi आंगनवाड़ी में काम कर रही 50 हजार से अधिक महिला कर्मचारियों को अब 7800 रु मासिक मानद वेतन मिलेगा पहले उन्‍हें 7200 रु मिला करते थे। सरकार ने 600 रु प्रतिमाह की बढ़ोतरी की है। इसके अलावा मिनी आंगनवाड़ी में काम करने वाली कर्मचारियों के वेतन में 300 रु की बढ़ोतरी की गई है अब उन्‍हें मासिक 4400 रुपए मिलेंगे।

53 हजार से अधिक आंगनवाडि़यों को होगा फायदा

सरकार ने घोषणा की है कि इससे राजय की 53 हजार से अधिक आंगनवाड़ी कर्मचारियों को लाभ होगा। सरकार ने वेतन बढोतरी को मार्च 2019 से लागू करने की घोषणा की है, एक साल के एरियर का सरकार तीन किश्‍त में भुगतान करेगी। सरकार की तिजोरी पर इस वेतन बढ़ोतरी से 112 करोड रुपए का अतिरिक्‍त भार आएगा।

29 हजार महिलाएं हैं कार्यरत

उपमुख्‍यमंत्री ने बताया कि राज्‍य की आंगनवाडि़यों में 53 हजार 29 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं। गुजरात के करीब 33 लाख बच्‍चे आंगनवाड़ी में पढ़ने के लिए जाते हैं। इस इंक्रीमेंट के बाद अब सरकार की तिजोरी पर सालाना 56 करोड़ रुपए का भार आएगा।

Similar News