जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया

Jammu and Kashmir News: जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने रविवार को दो एनकाउंटर में 4 आतंकियों को मार गिराया

Update: 2022-06-19 13:41 GMT

Jammu and Kashmir News: जम्मू कश्मीर में भारतीय सुरक्षा बालों को बड़ी कामियाबी हासिल हुई है, घाटी में कई सालों से सक्रीय 4 आतंकवादियों को ढेर कर दिया गया है.  कुपवाड़ा और कुलगाम में सुरक्षाबलों ने रविवार को दो एनकाउंटर किए जिसमे 4 आतंकियों को निशाना बनाया गया

 कुपवाड़ा एनकाउंटर में दो आतंकी मारे गए जिनमें एक पाकिस्तानी था और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से ताल्लुख रखता था.जम्मू कश्मीर पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि अभी सुरक्षाबलों ने इलाके में 2-3 आतंकियों को घेर रखा है। जिन्हे जल्द न्यूट्रलाइज़्ड कर दिया जाएगा। 

ऐसे मिली आतंकियों की लोकेशन 

भारतीय सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा ऑपरेशन आतंकी शौकत अहमद शेख से मिली जानकारी के बाद शुरू किया जिसे हाल ही में सेना ने गिरफ्तार किया था, पूछताछ के बाद पकड़े गए आतंकी ने घाटी के आतंकी ठिकानों के बारे में सारे राज उगल दिए. कुपवाड़ा के अलावा कुलगाम के दमहाल हांजी पोरा इलाके में भी सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई जहां भी 2 आतंकियों को ख़त्म किया गया है. 

अबतक 103 आतंकी मरे 

कश्मीर में आतंकी सरकारी कर्मचारियों और खासकर कश्मीरी हिन्दुओं को अपना निशाना बना रहे हैं. अबतक दो दर्जन से ज़्यादा टारगेट किलिंग हो चुकी है. बीते शुक्रवार को ही आतंकियों ने पुलवामा में सब इंस्पेक्टर की हत्या कर दी थी. वहीं उससे पहले बैंकर और उससे पहले एक शिक्षिका को आतंकियों ने निशाना बनाया था. बता दें कि सुरक्षा बालों द्वारा भी लगातार आतंकी रोधी अभियान चलाया जा रहा है. इस साल में अबतक घाटी से 103 आतंकियों का सफाया हो चुका है. 



Similar News