Femina Miss India 2023: राजस्थान की Nandini Gupta बनीं मिस इंडिया 2023, दिल्ली की श्रेया रहीं पहली रनर-अप
Femina Miss India 2023 Nandini Gupta Rajasthan News, Femina Miss India 2023 Winner List: Femina Miss India 2023 को लेकर लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट सामने आई है।
Femina Miss India 2023 Nandini Gupta Rajasthan News, Femina Miss India 2023 Winner List: Femina Miss India 2023 को लेकर लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट सामने आई है। मिस राजस्थान रहीं नंदिनी गुप्ता ने Femina Miss India 2023 का ख़िताब जीत लिया है। 15 अप्रैल को Femina Miss India 2023 प्रतियोगिता का फाइनल राउंड इम्फाल के खुमान लंपक मैन स्टेडियम में आयोजित कराया गया था। जहां नंदिनी ने 29 अन्य कॉम्पिटिटर्स को हरा कर इतिहास रच दिया है।
बता दें की नंदिनी गुप्ता ने केवल 19 साल की उम्र में यह ख़िताब हासिल किया है। वे एक मैनेजमेंट स्टूडेंट हैं। अब कयास लगाए जा रहें हैं की नंदिनी Miss World 2024 के भारत का नेतृत्व करेंगी।
यह हैं रनर अप्स
बता दें की Femina Miss India 2023 में मिस दिल्ली, श्रेया पूंजा और मिस मणिपुर, थौनाओजम स्ट्रेला लुवांग को क्रमशः पहला और दूसरा उपविजेता घोषित किया गया। टॉप 7 में छत्तीसगढ़ से अदिति शर्मा, कर्नाटक से मेगन एडवर्ड, केरल से क्रिस्टीना बीजू और महाराष्ट्र से अपूर्वा चव्हाण रहे। अगर टॉप 12 सेमीफ़ाइनलिस्ट की बात करें तो असम से अनुष्का लेखरू, हिमाचल प्रदेश से निकेत ढिल्लों, सिक्किम से ज़ानवी शर्मा, उत्तर प्रदेश से तान्या शर्मा, और पश्चिम बंगाल से शाश्वती बाला हैं।
फेमिना मिस इंडिया 2023 को कॉमेडियन मनीष पॉल और भूमि पेडनेकर द्वारा होस्ट किया गया है। ग्रैंड फाइनल 14 मई को विशेष रूप से कलर्स टीवी चैनल पर होगा प्रसारित होगा।