38 को उम्र में मशहूर अदाकारा रीवा रावत की मौत, फैंस को लगा बड़ा झटका
उत्तराखंड की जानी-मानी अभिनेत्री रीवा रावत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई. रीवा रावत का निधन हो गया. ऐसी खबर है कि वह काफी समय से
उत्तराखंड की जानी-मानी अभिनेत्री रीवा रावत से जुड़ी एक बुरी खबर सामने आई. रीवा रावत का निधन हो गया. ऐसी खबर है कि वह काफी समय से बीमार चल रही थी और गुरुवार को हार्टअटैक की वजह से उनकी मौत हो गई. रीवा रावत कई बड़े कलाकारों के साथ काम कर चुकी है. उनके निधन की खबर सुन फैंस को भी काफी झटका लगा. Famous actress Reva Rawat dies at age 38, fans got a big shock
रीवा रावत के निधन की खबर पन्नू गुसाईं ने अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर की थी जिसमें उन्होंने लिखा- 10 दिन पहले ही हम मिले थे. पुराने दिनों की बात करके बहुत हंस रही थी तुम. कभी धर्मेंद्र चौहान को चिढ़ाती, कभी मेरी टांग खींचती. साथ में टिक टॉक बनाए. लेकिन 12 मार्च की सुबह ने उत्तराखंड फिल्म जगत को झकझोर कर रख दिया. तुम हम सभी को हमेशा के लिए छोड़ कर चली गई. उत्तराखंड तुम्हारे किए हुए कार्य को हमेशा याद रखेगा.
बता दें कि रीना रावत ने कई फेमस कलाकारों के साथ काम किया. वह अचानक से इस दुनिया को छोड़ कर चली गई जिससे उनके प्रशंसक बहुत ज्यादा हैरान हुए. रीना रावत काफी समय से दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थी. उनका एक बेटा है. रीना के पति दीपक रावत सरकारी विभाग में काम करते हैं.
रीना ने में 2000 में उत्तराखंड सिनेमा में काम करना शुरू किया था. वह काफी कम उम्र में ही बहुत ज्यादा लोकप्रिय हो गईं. उन्होंने बहुत नाम कमाया. लेकिन वह बहुत जल्दी ही दुनिया को छोड़कर भी चली गई.