ईश्वर भी नहीं दे रहा इंसान का साथ, इस प्रदेश में 45 मिनट में तीन बार लगे भूकंप के झटके, दहशत में लोग
शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा जिले में शुक्रवार को तीन बार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. पौने घंटे में एक के
शिमला. हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के चंबा जिले में शुक्रवार को तीन बार भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. पौने घंटे में एक के बाद एक, तीन बार यहां भूकंप आया. इसके अलावा, कांगड़ा (Kangra) और कुल्लू के मनाली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला (Shimla) के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने भूकंप की पुष्टि की है. मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब 4 बजकर 31 मिनट पर पहला झटका महसूस किया गया. रिक्टर स्कैल पर भूकंप की तीव्रता 3.3 आंकी गई. भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 5 किलोमीटर गहराई पर था. इसके बाद 5 बजकर 11 मिनट पर फिर भूकंप के झटके लगे. इस बार रिक्टर स्कैल पर पैमान बढ़ा और भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी गई. भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर पांच किमी गहराई पर था. छह मिनट बाद फिर झटका इसके बाद ठीक छह मिनट बाद 5 बजकर 17 मिनट पर फिर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया. इस बार भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 10 किमी गहराई पर था. भूकंप के झटकों से लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकले. हालांकि, भूकंप के किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
चंबा में सबसे अधिक भूकंप बता दें कि हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप चंबा जिले में आता है. यहां सबसे अधिक भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं. इसके अलावा, शिमला और मंडी भी भूकंप प्रोन्ड एरिया में शामिल है.