EPFO Advance Withdrawal November 2022: खुशखबरी! ईपीएफओ का बड़ा बदलाव, अब इमरजेंसी में PF अकाउंट से निकाल सकेंगे दोगुने पैसे, फटफट जाने तरीका
EPFO Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि (Employees Provident Fund) के रूप में जमा पैसा साधारण तौर पर नहीं निकाला जा सकता है.
EPFO Advance Withdrawal: कर्मचारी भविष्य निधि (Employees Provident Fund) के रूप में जमा पैसा साधारण तौर पर नहीं निकाला जा सकता है। लेकिन कर्मचारी और समय की मांग को देखते हुए ईपीएफओ ने एक बड़ा बदलाव किया है। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि पीएफ अकाउंट में जमा पैसा अब कर्मचारी दोगुना या फिर 2 बार निकाल सकते हैं। वैसे तो कर्मचारी रिटायरमेंट होने के बाद या फिर आवश्यकता पड़ने पर पीएफ की जमा राशि से कुछ ऐसा निकाल सकते थे।
ऑनलाइन निकाल सकते हैं पैसा EPFO Advance Withdrawal
पीएफ खाते में जमा पैसा निकालने के लिए अब ऑनलाइन माध्यम से निकाला जा सकता है। सरकार द्वारा दी गई इस सुविधा से आम लोगों को बहुत सहूलियत हुई है। क्योंकि पहले पीएफ का पैसा निकालने में कई दिनों का इंतजार करना पड़ता था। लेकिन ऑनलाइन सुविधा जब से उपलब्ध हुई है कुछ ही घंटों में पैसे अकाउंट में आ जाते हैं।
निकाल सकते हैं दोगुनी रकम EPFO Advance Withdrawal
कोरोला कॉल ने जीवन के कई सूत्र बदल दिए हैं। विगत 2 वर्ष कोरोना की वजह से आम लोगों का रहना खाना जीना सब कुछ बदल गया। इस परिवर्तन में पैसे की अहमियत का भी पता चला। साथ ही उन पैसों के महत्व के बारे में पता चला जो छोटे अमाउंट के रूप में भविष्य के रूप में जमा होते हैं। कोरोना कॉल की वजह से सरकार ने ईपीएफओ कई नियमों में परिवर्तन किया है।
पहले यह पीएफ की रकम मात्र एक बार निकालने की सुविधा थी लेकिन अभी से 2 बार या फिर 2 गुना पैसा भी निकाला जा सकता है। सरकार मेडिकल इमरजेंसी के तहत यह सुविधा प्रदान करती है। सरकार का मानना है कि इमरजेंसी के समय कर्मचारियों को उनकी जमा पूंजी पर पूरा अधिकार है। ऐसे में नियमों को सरल किया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया EPFO Advance Withdrawal
इसके लिए बताया गया है कि सबसे पहले आप ई सेवा पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाएं। वहां पर यूएएन पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर खाते में लॉगिन करें। इसके बाद ऑनलाइन सेवा पर चले जाएं। आपको स्क्रीन पर वेबपेज दिखाई देगा। जिसमें सभी विवरण भरे। आधार नंबर के अंतिम चार अंक भी डालें।
इसके पश्चात स्क्रीन पर एक ऐप अब दिखाई देगा जो आपसे सर्टिफिकेट आफ अंडरटेकिंग देने के लिए कहेगा। ड्रॉपडाउन मेनू से आपपीएफ अकाउंट का चयन करें। इसके पश्चात निकालने वाली राशि का विवरण भरे साथ ही मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करें।