दिल्ली में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 6.6 तीव्रता में कांप गए लोग

Delhi Earthquake News, Delhi Bhookamp News: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मंगलवार को भूकंप की वजह से घर में लगे पंखे कुर्सी टेबल हिलने लगे। लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए।

Update: 2023-03-22 03:24 GMT

Morocco Earthquake News

Delhi Earthquake News, Delhi Bhookamp News: दिल्ली एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। मंगलवार को रात 10:19 बजे भूकंप की वजह से घर में लगे पंखे कुर्सी टेबल हिलने लगे। जैसे ही लोगों को पता चला कि यह भूकंप हो सकता है लोग घर छोड़कर बाहर निकल आए। भूकंप के झटके दिल्ली एनसीआर समेत उत्तराखंड पंजाब में भी महसूस किया गया है। अभी तक किसी भी अनहोनी की सूचना नहीं मिली है। सोशल मीडिया में कई जगह बिल्डिंग झुकने की जानकारी मिली। लेकिन जांच के बाद पता चला कि यह अफवाह है।

पड़ोसी देश पाकिस्तान में लगे झटके

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 156 किलोमीटर नीचे अफगानिस्तान के फायजाबाद इलाके में बताया गया है। भूकंप के झटके भारत के कई प्रांतों समेत पड़ोसी देश पाकिस्तान के इस्लामाबाद और कज़ाकस्तान मे महसूस किए गए।

शुरू हुआ अफवाह का दौर

भूकंप की वजह से प्रशासन सतर्क हो गया। दमकल विभाग के कर्मचारियों को सतर्क कर दिया गया। इसी बीच जानकारी मिलेगी शकरपुर इलाके की 4 मंजिला इमारत भूकंप की वजह से झुक गई है। वही सोशल मीडिया में जामिया नगर कालकाजी और शाहदरा इलाके में इमारतों के झुकने की खबर मिली। बताया गया है कि जैसे ही इस बात की जानकारी सोशल मीडिया में वायरल हुई दमकल विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

प्रीति बिहार के एसडीएम राजेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही शकरपुर इलाके की इमारत का मुआयना किया गया। जांच से पता चला की इमारत सुरक्षित और ठीक-ठाक हालत में है। भवन की जांच के लिए एमसीडी के अधिकारियों और इंजीनियरों को भी बुलाया गया था। जांच के बाद स्पष्ट हुआ कि भावनाओं को कोई क्षति नहीं हुई है। सोशल मीडिया में फैली खबर अफवाह है।

Tags:    

Similar News