मई से मिलने लगेगा चिप वाला E-Passport, जानें ये कैसे काम करेगा

E-passport with chip will be available from May: 4.5 करोड़ बुकलेट प्रिंटिंग का आर्डर दे दिया गया है. पहले साल 70 लाख कॉपी छापी जाएगी

Update: 2023-04-01 14:30 GMT

E-passport India: भारत में अब मिलने वाला पासपोर्ट इलेक्ट्रॉनिक हो जाएगा। इसे ई-पासपोर्ट (E-Passport) कहा जाएगा। इसकी बुकलेट में एक चिप होगी, जिसमे पासपोर्ट होल्डर का पूरा ब्यौरा होगा। इस चिप को जैसे ही कम्प्यूटर सेंसर के पास ले जाया जाएगा वैसे ही पूरी जानकारी स्क्रीन में  ओपन हो जाएगी। विदेश मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि ई-पासपोर्ट का पायलट प्रोजेक्ट मई से शुरू होगा। 

ई-पासपोर्ट पायलट प्रोजेक्ट के तहत 10 लाख E-Passport जारी करने का लक्ष्य है, शुरुआत में ऐसे सेवा केंद्रों को चुना गया है जहाँ से कम पासपोर्ट जारी होते हैं. ताकि भीड़भाड़ वाले केंद्रों का काम प्रभावित न हो. आने वाले वक़्त में सिर्फ E-Passport ही जारी होंगे और ऐसे पासपोर्ट के मानक 70 देशों में अपनाए जाते हैं, ऐसे में भारतीयों के इमिग्रेशन में आसानी होगी। 

पुराने वाले पासपोर्ट का क्या होगा 

विदेश मंत्रालय का कहना है कि पुराने पासपोर्ट को भी चिप वाले पासपोर्ट में बदला जाएगा। उसके लिए पासपोर्ट होल्डर को आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रोसेस तैयार की जा रही है. बता दें कि भारत में 10 करोड़ लोगों के पास पासपोर्ट है. 

4.5 करोड़ बुकलेट आर्डर हुए 

चिप वाली बुकलेट की प्रिंटिंग भारतीय प्रतिभूति मुद्रणालय, नासिक में की जा रही है। यहां 4.5 करोड़ बुकलेट का आर्डर दिया गया है. यह अगले 5 साल की जरूरत के हिसाब से हैं. पहले साल में 70 लाख बुकलेट प्रिंटिंग का लक्ष्य है. 

ई-पासपोर्ट से क्या होगा 

ई-पासपोर्ट को राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी माना गया है. इसके बाद फेक पासपोर्ट बनाने का काला धंधा पूरी तरह से बंद हो जाएगा और लोक फर्जी पासपोर्ट नहीं बनवा पाएंगे। जो  लोग नकली पासपोर्ट की मदद से यात्रा कर लेते हैं उनके मंसूबे नाकाम हो जाएंगे। 

Tags:    

Similar News