आने वाले दिनों में डीजल होगा इतना महंगा जितना आप सोच भी नहीं सकते है

नई दिल्ली : पेट्रोल के बाद अब डीजल के दाम भी 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में डीजल 99 रुपए 24 पैसे पर पहुंच गया है। अगर ऐसा ही रहा तो जल्द ही डीजल भी 100 रुपए पार निकल सकता है। एसपर्ट के अनुसार अगर ईरान पर लगा प्रतिबंध नहीं हटता है तो आने वाले दिनों में कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल सकता है, जो अभी 71 डॉलर के करीब है।

Update: 2021-06-09 19:34 GMT

नई दिल्ली : पेट्रोल के बाद अब डीजल के दाम भी 100 रुपए प्रति लीटर के करीब पहुंच गए हैं। राजस्थान के श्रीगंगानगर में डीजल 99 रुपए 24 पैसे पर पहुंच गया है। अगर ऐसा ही रहा तो जल्द ही डीजल भी 100 रुपए पार निकल सकता है। एसपर्ट के अनुसार अगर ईरान पर लगा प्रतिबंध नहीं हटता है तो आने वाले दिनों में कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल सकता है, जो अभी 71 डॉलर के करीब है।

बढ़ रही कच्चे तेल की मांग

यूरोपीय देशों में भी जीवन सामान्य हो रहा है। इससे पेट्रोलियम पदार्थों की मांग बढ़ रही है। कल कच्चे तेल की कीमतें खूब चढ़ीं और यह दो साल के उच्चतम स्तर पर आ गया। ऐसे में कच्चा तेल महंगा होने लगा है।

ईरान पर लगे प्रतिबंध हटने से सस्ता हो सकता है कच्चा तेल

आईआईएफएल सियोरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता कहते हैं कि भारत अपनी जरूरतों का 85 फीसदी से अधिक कच्चा तेल आयात करता है। साल 2019 से पहले भारत, ईरान का दूसरा सबसे बड़ा ग्राहक था। ईरान के कच्चे तेल से कई फायदे हैं। इसमें ट्रैवेल रूट छोटा है और इससे माल ढुलाई सस्ती पड़ती है।

इतना ही नहीं ये रुपयों में भारत को कच्चा तेल देता है जबकि बाकि देश डॉलर में कच्चे तेल का व्यापर करते हैं। ऐसे में डॉलर के महंगे होने से भारत को कच्चे तेल के लिए ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं। गुप्ता कहते हैं कि अगले हते ईरान पर लगे प्रतिबंधों को लेकर मीटिंग है।

ऐसे में अगर ईरान पर लगे प्रतिबंध हटते हैं तो कच्चा तेल 60 से 65 डॉलर प्रति बैरल तक आ सकता है। अगर अमेरिका, ईरान पर लगे प्रतिबंधों में ढील देता है तो भारत उससे फिर से तेल का आयात शुरू कर सकता है।

प्रतिबंध नहीं हटता है तो क्या होगा

पेट्रोल या डीजल की कीमतें मुख्य रूप से 4 कारकों पर निर्भर करती हैं। इनमें कच्चे तेल की कीमत, रुपए के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कीमत, टैस और इनकी मांग का स्तर। अनुज कहते हैं कि अगर ईरान से प्रतिबंध नहीं हटता है तो आने वाले दिनों में कच्चे तेल की मांग बढऩे से ये 75 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकता है।

इसके अलावा अमेरिका में वैसीनेशन पूरा होने से यहां की अर्थव्यवस्था में स्थिरता आने लगी है इससे रुपए के मुकाबले डॉलर भी मजबूत होने लगा है।

3 रुपए तक महंगे हो सकते हैं पेट्रोल-डीजल

अनुज गुप्ता कहते हैं कि अगर कच्चा तेल 75 डॉलर और डॉलर 75 रुपए तक पहुंचता है तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल 2 से 3 रुपए तक जा सकते हैं। ऐसे में ईरान पर लगे प्रतिबंध के हटने से ही आम आदमी को राहत मिलने की उमीद है।

Similar News