Delhi Riots: IB कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा की हत्या पर बड़ा खुलासा, योजना बनाकर की थी वारदात
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
Delhi Riots: दिल्ली में भड़की हिंसा के बीच इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक कॉन्स्टेबल अंकित शर्मा की हत्या से सनसनी फैल गई थी। इस मामले में अब दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अंकित शर्मा की हत्या के मामले में एक आरोपी सलमान उर्फ नन्हे को गिरफ्तार किया था। कुछ घंटों की पूछताछ में ही सलमान ने हत्या से जुड़ा सनसनीखेज खुलासा किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी सलमान ने पुलिस को बताया कि हत्यारे जानते थे कि अंकित IB का कर्मचारी है और साजिश के तहत उसकी हत्या की गई। बता दें कि दिल्ली में दंगे भड़काने और अंकित शर्मा की हत्या में संलिप्तता के मामले में पुलिस ने AAP के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को भी गिरफ्तार किया है।
जी न्यूज की खबर के मुताबिक हत्यारों ने अंकित पर कई वार किए थे इसके बाद उन्हें घसीटकर AAP के सस्पैंड पार्षद ताहिर हुसैन के घर ले गए थे। शर्मा को मरने से पहले तक बुरी तरह से टॉर्चर किया गया था। इसके बाद शव को चांदबाग स्थित नाले में फेंक दिया गया था।
इसके पूर्व अंकित शर्मा की ऑटोप्सी रिपोर्ट में कहा गया था कि 'तेज नुकीले हथियारों से शरीर पर कई गहरे जख्म किए गए'। पोस्टमार्टम करने वाली डॉक्टर्स की टीम ने साफ कहा था कि हत्या के पहले बुरी तरह से प्रताड़ित करने के साथ ही कई वार किए गए थे।
वहीं बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस को अंकित शर्मा की हत्या से जुड़े कुछ वीडियो भी मिले थे जिसकी मदद से आरोपियों की पहचान हो सकी। यह वीडियो तब सामने आए थे जब दिल्ली पुलिस ने लोगों से हिंसा से जुड़े वीडियो भेजने की अपील की थी। यह वीडियो वहां मौजूद कुछ स्थानीय लोगों द्वारा लिए गए थे।
ताहिर हुसैन भी हो चुका है गिरफ्तार दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के पार्षद रहे ताहिर हुसैन को पिछले हफ्ते गिरफ्तार कर लिया था। इस बीच ताहिर के दो खास लोगों को भी पुलिस ने दंगे भड़काने के मामले में हिरासत में लिया था। उनके नाम भी ताहिर के खिलाफ की गई एफआइआर में बतौर आरोपी शामिल किए गए।