Delhi Police ने JNU के प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लिया
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
Delhi Police ने JNU के प्रदर्शनकारी छात्रों को अंबेडकर भवन के पास हिरासत में लिया है। वे कैंपस में 5 जनवरी को हुई हिंसा के बाद जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के कुलपति को हटाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च कर रहे थे।
JNU कुलपति को हटाने की मांग को लेकर राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च के दौरान एक प्रदर्शनकारी घायल भी हुआ है। शाम को छात्रों ने 5 जनवरी की हिंसा के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति को हटाने की मांग करते हुए मंडी हाउस में विरोध प्रदर्शन किया।