COVID-19 Latest Update : भारत में पिछले 24 घंटे में मिले 4,01,993 नए मामले, जानिए महाराष्ट्र और दिल्ली का हाल

Corona Virus Latest Update : भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)  के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 4,01,993 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,91,64,969 हुई। 3,523 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,11,853 हो गई है। 

Update: 2021-05-01 12:18 GMT

Corona Virus Latest Update : भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR)  के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 4,01,993 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,91,64,969 हुई। 3,523 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,11,853 हो गई है। 

देश में अब 32 लाख Active Cases

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 32,68,710 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,56,84,406 है।

15 करोड़ को लगी वैक्सीन 

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 27,44,485 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,49,89,635 हुआ।

दिल्ली में मिले इतने नए मरीज 

दिल्ली में  पिछले 24 घंटों में 27,047 नए कोविड मामले, 375 मौतें और 25,288 रिकवरी रिपोर्ट की गई; सक्रिय मामले 99,361 हैं।

महाराष्ट्र में मिले इतने नए मरीज 

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में 62,919 नए मामले, 828 मौतें और 69,710 डिस्चार्ज दर्ज़ किए गए; सक्रिय मामले 6,62,640 हो गए हैं।

Similar News