Counting : पांच राज्यों के नतीजे होने लगे स्पष्ट, बंगाल में दीदी, केरल में लोकतात्रिक मोर्चा सरकार बनाने की ओर

नई दिल्ली (New Delhi News) :  पांच राज्यो के विधानसभा की शुरू हुई मतगणना के नतीजे अब धीरे-धीरे स्थित को स्पष्ट करने लगे है कि राज्य में अब सरकार किस पार्टी की होगी। जंहा पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता दीदी की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस फिर से सत्ता पर काबिज होती दिख रही है। तो वही असम में भाजपा की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन और तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक नीत गठबंधन आगे है। 

Update: 2021-05-02 21:20 GMT

केरल में माकपा की अगुवाई वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा कुल 140 विधानसभा सीटों में से 74 पर आगे है तो कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा की बढ़त 41 सीटों पर है। चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रद्रेश में वोटों की गिनती रविवार को हो रही है।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सबसे आगे

पश्चिम बंगाल के ताजा आंकड़ों के अनुसार 292 विधानसभा सीटों के रुझानों में टीएमसी 218 जबकि भाजपा 78 सीटों पर आगे चल रही है। 

नंदीग्राम सीट पर ममता बनर्जी को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी 1622 वोटों से ममता को हराया है। अगर मौजूदा रुझान बरकरार रहते हैं तो पार्टी राज्य में लगातार तीसरी बार आसानी से सरकार बना लेगी।

तमिलनाडु में गठबंधन को बढ़त

तमिलनाडु के रुझानों में द्रमुक नीत गठबंधन 144 विधानसभा सीटों पर आगे चल रहा है जबकि अन्नाद्रमुक के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन 89 सीटों पर आगे है। 

असम में एनडीए का डंका

असम में राजग को 78 सीटों पर बढ़त मिली है. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भरोसा जताया है कि भाजपा नीत गठबंधन राज्य में फिर से सत्ता में आएगा। असम में विधानसभा की 126 सीटें हैं और बहुमत के लिए 64 सीटों की आवश्यकता है. कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए 46 सीटों पर आगे है।

पुडुचेरी में एनडीए आगे

पुडुचेरी में एआईएनआरसी नीत राजग नौ सीटों पर आगे चल रहा है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को तीन सीटों पर बढ़त मिली हुई है। 

Similar News