Coronavirus के लक्षण 7 दिनों में आ जाते है समझ, जानिए
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
देश में Coronavirus के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसमें सदिग्ध मरीजों के साथ ही वायरस के शिकार हो चुके मरीजों की संख्या भी शामिल है। देशभर में अब तक 50 से ज्यादा मरीजों में इस वायरस की पुष्टि हो चुकी है, वहीं दर्जनों मरीजों में इसके होने की आशंका जताई जा रही है। डॉक्टर्स के मुताबिक वायरस का अब 'दोगुना असर' दिखाई दे रहा है। पिछले दो हफ्तों के भीतर ही देश में कोरोना वायरस के केस बढ़े हैं। इसमें 'Seven Day transmission Cycle' पैटर्न के तौर पर साफ नजर आ रही है। कोरोना वायरस के मामले दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और केरल में प्रमुखता से नजर आए हैं।
यह है Seven Day transmission Cycle
Seven Day transmission Cycle वह टाइम पीरियड है जिसमें वायरस को शरीर में बढ़ने का वक्त चाहिए होता है। इसके बाद सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। इन सात दिनों में मरीज कई लोगों के संपर्क में आता है और इसके फैलने का रेशो 1:2 हो जाता है।
कन्फेडरेशन ऑफ मेडिकल एसोसिएशन्स इन एशिया एंड ओसियाना के प्रेसिडेंट डॉ. के.के. अग्रवाल कहते हैं 'जो लोग Covid-19 देशों से भारत आएं हैं वे लोग इस वायरस को लाए हैं। उन लोगों की वजह से अन्य लोगों में यह वायरस फैला है। इसी वजह से Human to Human ट्रांसमिशन भारत में शुरू हुआ। अब हमें बेहद सतर्क रहने की जरुरत है। इसकी रोकथाम के लिए हमें सही तरीके और पर्सनल हाइजीन का ध्यान रखना होगा। जो लोग मरीजों के कॉन्टेक्ट में आते हैं उन्हें भी एक निश्चित दूरी बनाए रखने के साथ मास्क या रुमाल का इस्तेमाल करना चाहिए।'
देश में अब तक 59 मामलों की पुष्टि
Epidemiologist कहते हैं कि अब भी संभावना है कि यह बड़े समुदाय में अब तक नहीं फैला है। बावजूद इसके अब तक कोरोना वायरस के मरीजों के 59 मामले सामने आ चुके हैं। केरल में 15, दिल्ली में 4, हरियाणा में 14, उत्तर प्रदेश में 9, जम्मू कश्मीर में 1, लद्दाख में 2, महाराष्ट्र में 5, पंजाब में 1, राजस्थान में 2, कर्नाटक में 4, तेलंगाना में 1 और तमिलनाडु में भी 1 मरीज में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है।