Coronavirus: करोड़ों के मालिक MS Dhoni ने दिया '1 लाख रुपए' का दान, सोशल मीडिया में हो रहे ट्रोल

Fans Blasts MS Dhoni For Donating Rs 1 Lakh: कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। COVID-19 महा

Update: 2021-02-16 06:17 GMT

Fans Blasts MS Dhoni For Donating Rs 1 Lakh: कोरोना वायरस की वजह से देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। COVID-19 महामारी की वजह से भारत में लोग घरों में बने रहने को मजबूर हैं। ऐसे में लाखों करोड़ों दिहाडी मजदूरों ने अपना रोजगार खो दिया है। इन लोगों की मदद करने वालों में भारतीय क्रिकेटर MS Dhoni भी शामिल हो गए हैं। MS Dhoni ने पुणे की एक संस्था को 1 लाख रुपए की मदद की, लेकिन करोड़ों की संपत्ति के मालिक MS Dhoni द्वारा मात्र 1 लाख रुपए की मदद करने पर उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाने लगा।

भारत में COVID-19 महामारी से महाराष्ट्र में 120 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। MS Dhoni ने पुणे की एक संस्था को 1 लाख रुपए दान किया, यह संस्था पुणे के दिहाड़ी मजदूरों को खाना प्रदान कर रही हैं। इस संस्था ने साढ़े 12 लाख रुपए एकत्रित करने का लक्ष्य रखा था और वे 12 लाख रुपए एकत्रित कर चुके हैं। सबसे ज्यादा 1 लाख रुपए की मदद महेंद्रसिंह धोनी ने की हैं।

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कोरोना वायरस के कहर के बीच 50 लाख रुपए का चावल जरूरतमंदों को प्रदान करने की घोषणा की है। इसी तरह वर्ल्ड बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु ने इस मामले में 10 लाख रुपए की मदद की है। करीब 800 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक महेंद्रसिंह धोनी ने जब 1 लाख रुपए की मदद की घोषणा की तो उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।

एक फैन ने लिखा, 'धोनी की कुल संपत्ति 800 करोड़ की है लेकिन उन्होंने मात्र 1 लाख रुपए का दान दिया है। ऐसा कहते हैं कि आपके पास जितना ज्यादा धन आता है, आप उतने ही कंजूस होते जाते हो। दक्षिण भारतीय हीरोज को सेल्यूट।' एक फैन ने लिखा, 'मैं महेंद्रसिंह धोनी का फैन हूं लेकिन उन्होंने सिर्फ 1 लाख रुपए का दान दिया इस बात से मैं भी दुखी हूं।'

एक फैन ने लिखा, धोनी ने COVID-19 लॉकडाउन में 100 परिवारों की 14 दिनों तक मदद के लिए 1 लाख रुपए दिया। इस तरह उन्होंने एक खाने के लिए 23 रुपए प्रदान किए। एक फैन ने लिखा कि 12वीं क्लास के एक छात्र ने 2.5 लाख रुपए की मदद की जबकि भारत के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक धोनी ने मात्र 1 लाख रुपए दिए।

Similar News