भारत कोरोना का इलाज़ होगा 40 प्रतिशत तक सस्ता, CIPLA कंपनी इस महीने लांच कर रही दवाई
नई दिल्ली: महामारी से जूंझ रहे भारत को अब कोरोना की दवाई का इंतज़ार है और जल्द ही भारत में लांच कर दी जाएगी। CIPLA कंपनी ने दावा किया है की अगस्त के पहले सफ्ताह में ही दवाई को लांच कर दिया जाएगा। इस कम्पनी ने कहा की दवाई का इलाज़ लगभग 40 प्रतिशत तक सस्ता रहेगा। सस्ते दाम में दवाई बनाने को सिपला ने अपना पार्टनर भी चुन लिया है.
सिपला की दवा सिप्लेंजा की कीमत 68 रुपये प्रति टैबलेट होगी। अभी बाजार में सिर्फ ग्लेमार्क कंपनी ही फेविपिरावीर से कोरोना की दवा बना रही है, जिसका नाम है फैबिफ्लू (fabiflu)। इसकी कीमत अभी बाजार में 104 रुपये प्रति टैबलेट है। यानी सिपला की दवा सिप्लेंजा इससे करीब 40 फीसदी सस्ती होगी।
सिपला में एवरा लेबोरेट्रीज से भेजी गई दवा से सिप्लेंजा दवा बनाकर लॉन्च की जाएगी, जो फेविपिरावीर दवा का जेनेरिक वर्जन है।
जाहिर है सिपला के द्वारा बनाई जा रही दवाई से फायदा जरूर मिलेगा और कम्पनी ने दावा किया है ये दवाई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं करेगी। अब देखना है की दवाई सच में अपना कमल दिखती है या सब की तरह उसके भी पंख रुक जाएंगे।