CBSE Board Result 2022: छात्रों का इंतजार होगा खत्म, जल्द जारी होने वाला है सीबीएसई 10वीं-12वीं का रिजल्ट
CBSE Board Results 2022 Date And Time: परीक्षा देने के बाद परिणाम का इंतजार कर रहे सीबीएससी के 10वीं और 12वीं के छात्र निश्चिंत हो जाएं।
CBSE Board Results 2022 Date And Time: परीक्षा देने के बाद परिणाम का इंतजार कर रहे सीबीएससी के 10वीं और 12वीं के छात्र निश्चिंत हो जाएं। क्योंकि बोर्ड ने जानकारी दी है कि भले ही परीक्षाएं देर से हुई है लेकिन परीक्षा परिणाम बहुत जल्दी जारी किए जाएंगे। इसके लिए बोर्ड पूरी तैयारी में जुटा हुआ है।
बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक जुलाई माह के अंत तक रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। बताया गया है कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूर्ण हो चुका है। आगे की कार्यवाही होनी शेष है जिसे जल्दी ही पूरा कर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
मूल्यांकन कार्य हुआ पूरा
सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक जुलाई माह के अंत तक परीक्षा परिणाम हर हाल में घोषित करने की तैयारी चल रही है। उनके बताए अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। अब अंको का संकलन और सत्यापन शेष है। जिसे पूरा करने के लिए तेजी से कार्य चल रहा है।
कोरोना की वजह से हुआ विलंब
सीबीएससी अधिकारी ने यह भी बताया कि कोरोना की वजह से कोर्स पूरा कर परीक्षा लेने में अवश्य देरी हुई है। लेकिन परीक्षा संपन्न होने के बाद आगे की पूरी प्रक्रिया तेजी के साथ पूरी की जा रही है। जिससे छात्रों की मांग के अनुसार समय पर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में 10वीं 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अगर कोई छात्र 30 प्रतिशत अंक हासिल कर लेगा तो वह पास हो सकता है। क्योंकि परीक्षाएं दो टर्म में आयोजित की की गई थी। मुख्य परीक्षा के पूर्व में ली गई परीक्षा परिणाम का भी अंक इसमें सम्मिलित किया जाएगा।