धू-धू कर जलने लगी बस, मदद के लिए ईशारे करती रही महिला की नहीं बची जान
गुजरात में एक निजी बस में आग लग जाने से यात्रियों मची चीख
Surat Bus Accident: एक लग्जरी बस देखते-ही-देखते आग का गोला नजर आने लगी और बस धू-धू कर जलने लगी। बस में सबार यात्रियों में जंहा चीख पुकार मच गई वही एक महिला बस की खिड़कियों से मदद के लिए ईशारे करती रही, लेकिन समय रहते किसी ने हिम्मत नही जुटाई और महिला के जलने के कारण मौत हो गई।
यह घटना गुजरात के सूरत शहर में मंगलवार रात की है। बस में लगी आग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला खिड़की के बाहर हाथ फैलाकर मदद की गुहार लगा रही है।
शॉर्ट सक्रिट से लगी आग
बताया जा रहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि बस में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। वायरिंग जलते के चलते गर्मी बढ़ गई थी, जिससे एसी कंप्रेसर में विस्फोट हो गया और आग बहुत तेजी से फैल गई और बस जलकर खाक हो गई। बताया गया है कि जब यह बस रात करीब साढ़े नौ बजे हीराबाग सर्किल में पहुंची तो अचानक चिंगारी और विस्फोट के बाद बस के पिछले हिस्से में आग लग गई।
तेजी से फैली आग
बस के पीछे के हिस्से से आग लगी और आग इतना जल्दी बस में फैली की महज 2 से 3 मिनट पूरी बस आग की जद में आ गई और ऐसा लग रहा था मानों आग का गोला हों।
बस में लगी आग को पीछे से आ रही बस के चालक ने देखा और आग लगने की जानकारी बस के चालक को दी। वह बस रोककर यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कंहा, लेकिन इस भागदौड़ के बीच एक महिला बस के अंदर फस गई और उसकी मौत हो गई।