BSF Headquarters Amritsar: जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग, खुद को भी गोली मारी, 5 की मौत 2 घायल

BSF Headquarters Amritsar: आरोपी सैनिक अपनी ड्यूटी से नाराज चल रहा था, उसने अपने साथियों को मार डाला

Update: 2022-03-06 07:42 GMT

BSF Headquarters Amritsar: पंजाब राज्य के अमृतसर में मौजूद BSF हेडक्वाटर में उस वक़्त हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब परिसर में अंधाधुंध फायरिंग की आवाज सुनाई दी, पहले तो लगा कि BSF हेडक्वाटर में आतंकी हमला हो गया है लेकिन बाद में यह मालूम हुआ की कोई आतंकी नहीं बबल्कि BSF के जवान ने ही अपने साथियों को गोलियों से छलनी कर दिया है 


यह घटना रविवार की 6 मार्च की सुबह के वक़्त की है. BSF अधिकारी इस मामले में ज़्यादा जानकारी नहीं दे रहे हैं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार अपने ही साथियों को गोलियों से भून देने वाला जवान अपनी ड्यूटी से परेशान चल रहा था. गुस्से में आकर उसने अपनी सर्विस राइफल उठाई और फायरिंग शुरू कर दी. आरोपी BSF जवान का नाम सीटी सत्तेप्पा एसके बताया जा रहा है 


5 जवानों की मौत 2 की हालत गंभीर 

पता चला है कि इस फायरिंग में 5 BSF जवानों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 2 अन्य घायल जवानों की हालत गंभीर है, उनके शरीर में कई गोलियां लगी हैं. फायरिंग को अंजाम देने के बाद आरोप BSF सैनिक ने खुद को भी गोली मारी है। 

ऐसा क्यों किया 

रविवार की सुबह एक जवान मेस में गया और वहां बैठकर नाश्ता कर रहे जवानों को गोलियों से भून डाला। पता चला है कि वह अपनी ड्यूटी से नाराज था और अपनी तैनाती कहीं और चाहता था या फिर छुट्टी में जाना चाहता था. गुस्से में आकर उसने अपने साथी जवानों की  हत्या कर दी और खुद को भी गोली मार दी. यह मामला अमृतसर हेडक्वाटर में बटालियन 144 का है. इस घटना के बाद अन्य जवानों ने आरोप जवान को पकड़ लिया, वह भी खुद को गोली मारने से घायल हुआ है, सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है।  

Tags:    

Similar News