Breaking: भारतीय सेना की बड़ी कामयाबी, पाक का F-16 विमान मार गिराया

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:05 GMT

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक के अगले दिन भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। बुधवार सुबह पाकिस्तान के एफ-16 विमानों ने भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश की। भारतीय लड़ाकू विमानों ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया और एक एफ-16 को मार गिराया। इस विमान के पैराशुट को भारतीय सीमा में गिरते देखा गया है। इसे भारत की बड़ी कामयाबी माना जा रह है।

वहीं पाकिस्तन का दावा है कि उसने भारत का MI-17 विमान मार गिराया है। भारत का एक अन्य विमान पाकिस्तान सीमा में गिरा है। पाक मीडिया के मुताबिक, ये विमान पाकिस्तान की सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिसे पाकिस्तान ने मार गिराया। पाकिस्तान की ओर से यह दावा भी किया गया है कि उन्होंने एक भारतीय पायलट को पकड़ लिया है।

पढ़िए अब तक की बड़ी बातें रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के तीन जेट विमानों ने भारत में घुसने की कोशिश की थी। पाकिस्तान की तरफ से दावा किया जा रहा है कि उसके विमानों ने भारत के जम्मू-कश्मीर में सीमा पार की और एक भारतीय फाइटर जेट को मार गिराया है।

राजौरी सेक्टर में भारतीय पोस्ट के पास पाकिस्तानी बम मिले हैं। यानी पाकिस्तान ने भारतीय सीमा में घुसकर सेना पर बम गिराने की नाकाम कोशिश भी की।

राजौरी के डीसी रियाज ने पुष्टि की है कि पाकिस्तान ने भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया है। उसके जेट फाइटर भारतीय सीमा में घुसे और बम गिराए। नौ लोग जख्मी हुए हैं।

Similar News