Blast at Jammu Bus Stand: बस स्टैंड पर ग्रैनेड से हमला, 28 लोग घायल
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat
जम्मू। पिछले दिनों से जारी भारत-पाक में तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर में सतर्कता बरती जा रही लेकिन गुरुवार को यहां बस स्टैंड पर जोरदार धमाका हुआ है। जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावर बस स्टैंड पर ग्रैनेड फेंककर फरार हो गए। इस धमाके में लगभग 28 लोगों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार यह धमाका पंजाब रोडवेज बस स्टॉप के पास हुआ है। जब धमाका हुआ तब वहां भारी भीड़ थी और कई लोग इसकी चपेट में आ गए। धामाके के बाद इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और हमलावरों की तलाश की जा रही है।
हमले में घायल सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार हमले में 18 लोग घायल हुए हैं। इलाके को घेर लिया गया है। जांच जारी है।