भाजयुमो ने RAHUL GANDHI की शादी का खर्च और 21 हजार रूपए देने की घोषणा की
भाजयुमो ने RAHUL GANDHI की शादी का खर्च और 21 हजार रूपए देने की घोषणा कीभोपाल. कोरोना के संकट काल में भी नेता शिगूफेबाजी से बाज
भाजयुमो ने RAHUL GANDHI की शादी का खर्च और 21 हजार रूपए देने की घोषणा की
भोपाल. कोरोना के संकट काल में भी नेता शिगूफेबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं। सियासत की शुचिता को खूंटी पर टांग कर टीका टिप्पणियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई भाजयुमो ने कांग्रेस के नेता RAHUL GANDHI की शादी का खर्च उठाने का ऐलान कर दिया तो एक केंद्रीय मंत्री के पुत्र ने शादी में 21 हजार देने की घोषणा कर डाली। इस पर कांग्रेस का तिलमिलना तय था, उसने नाराजगी के साथ भाजयुमो नेताओं को नसहीत भी दे डाली। इन दिनों फुर्सत में बैठे नेता बात का बंतगड़ बनाने में लगे हैं।
ग्रीन जोन में KATNI, फिर भी इस बात से गुस्से में आए कलेक्टर, कह डाला ये..
कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी मे पलायन कर रहे मजदूरों के सफर का खर्च उठाने की बात कही तो भाजपा नेताओं ने इस पर अपनी तिलमिलाहट दिखा दी। भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो के राष्ट्रीय पदाधिकारी राहुल कोठारी ने राहुल गांधी की शादी का खर्च उनके संगठन द्वारा उठाए जाने का ऐलान कर दिया। ट्विटर पर उनके इस ऐलान से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के सुपुत्र देवेंद्र सिंह तोमर कुछ ज्यादा ही उत्साहित हो गए। उन्होंने तुरंत ट्वीट करके शादी में 21 हजार देने की घोषणा कर दी। इससे सियासी बवाल मच गया। अब घोषणा पर सफाई दी जा रही है।
सिंधिया समर्थक साबित करें की वे पार्टी के प्रति समर्पित हैं, 3 दिन के अंदर अपनी आस्था स्पष्ट करें: कांग्रेसकांग्रेस ने इस तरह की घोषणाओं को बचकानी हरकतें बताते हुए सख्त नाराजगी जताई है। इसके साथ ही पार्टी ने भाजपा को नसीहत भी दे डाली है। पार्टी की यह भी सलाह है कि भाजपा अपने कुंवारे नेताओं की शादियां कराए, उसमें धन की कमी आने पर उसका खर्च कांग्रेस उठाएगी। सियासत में शुचिता की बातें करने वाले इस तरह के राग अलापकर बिना वजह की बहस छेड़ देते हैं। अगर पार्टियों में ऊंचे दर्जे पर बैठे नेता इस तरह की टिप्पणियों पर रोक नहीं लगाएंगे तो आने वाले दिनों में जनता माखौल उड़ाने लगेगी। [signoff]