BJP दे रही है प्रलोभन, हमें अपने विधायकों पर पूरा भरोसा : MP CM KAMAL NATH

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:07 GMT

भोपाल। लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल के बाद मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है। विपक्ष ने सरकार को अल्मत में बताते हुए राज्यपाल को चिठ्ठी लिखकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की है। तो वहीं कमलनाथ ने फ्लोर टेस्ट में बहुमत का दावा किया है। सीएम कमलनाथ ने कहा कि उन्हें अपने विधायकों पर पूरा भरोसा है। कई कांग्रेस विधायकों को भाजपा द्वारा प्रलोभन देने की बात सामने आ रही है। सीएम ने यह भी कहा कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ सुनील जोशी हत्याकांड में मंत्री पीसी शर्मा ने जो कहा है उस पर कार्रवाई होगी।

इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की बैठक ले रहे हैं। बैठक में प्रत्याशियों से फीडबैक लिया जाएगा और उसके आधार पर आगे की सियासी रणनीति बनेगी। इस बैठक में दिग्विजय सिंह, नकुल नाथ और सीधी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार रहे अजय सिंह नहीं पहुंचे हैं। वहीं खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, खनिज मंत्री प्रदीप जायसवाल और पीसी शर्मा बैठक में शामिल होने के लिए पीसीसी पहुंचे हैंं। इस दौरान जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने एग्जिट पोल को गलत ठहराते हुए कहा कि, एग्जिट पोल नहीं, बल्कि 23 मई को सरकार का Exit Poll आएगा।

इस बीच बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे रतलाम-झाबुआ सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने दोहराया है कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस बीस सीट जीतेगी। वहीं निर्दलीय विधायक सुरेंद्र सिंह( शेरा भैया) भी भोपाल पहुंचे हैं। उन्होंने विपक्ष की फ्लोर टेस्ट की चुनौती पर चुटकी लेते हुए कहा कि, "प्रजातंत्र में फ्लोर टेस्ट सामान्य प्रक्रिया है और वो कांग्रेस पार्टी के साथ मजबूती से खड़े हैं।" उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 12 सीटें जीतने का दावा किया है और अपने मंत्री पद से जुड़े सवाल पर कहा कि, जनता का आशीर्वाद रहा तो मैं जल्द ही मंत्री बनूंगा।

बता दें कि पिछले साल मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद सुरेंद्र सिंह(शेरा भैया) ने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने कमलनाथ सरकार को अपना सर्मथन दे दिया था। लेकिन लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ा दी थीं। दरअसल सुरेंद्र सिंह ने अपनी पत्नी को खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के अधिकृत उम्मीदवार अरुण यादव के खिलाफ निर्दलीय मैदान में उतारा था। मान-मनौव्वल के दौर के बाद नाम वापसी के आखिरी दिन सुरेंद्र सिंह की पत्नी ने अपनी पर्चा वापस लिया था। ऐसे में चुनाव नतीजे आने के बाद उन्हें कमलनाथ कैबिनेट में शामिल होने की अटकलें तेज हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर एग्जिट पोल पर सवाल उठाए। पीसीसी में लोकसभा उम्मीदवारों से होने वाली चर्चा से पहले उन्होंने कहा कि, एग्जिट पोल मनोरंजन है, सोशल मीडिया पर भी इसे घोटाला बताया जा रहा है। 23 मई को नतीजे सबके सामने आ जाएंगे। वहीं फ्लोर टेस्ट पर कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए बोला कि, "भाजपा अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने के लिए इस तरह की मांग कर रही है। हम पिछले 4 महीने में 4 बार फ्लोर टेस्ट में बहुमत साबित कर चुके हैं। अगर अभी भी भाजपा ये चाहती है तो हम एक बार फिर बहमुत साबित कर देंगे। उन्होंने कहा कि, कांग्रेस पार्टी को अपने विधायकों और निर्दलीय समर्थन देने वाले विधायकों पर पूरा विश्वास है।"

Similar News