विधानसभा में पोर्न देखने पकड़े गए बीजेपी विधायक! वीडियो वायरल
BJP MLA caught watching porn in Vidhansabha: बीजेपी MLA जदब लाल नाथ (BJP MLA Jadab Lal Nath) का पोर्न देखते हुए वीडियो वायरल हो गया
BJP MLA Jadab Lal Nath Watching Porn Video: त्रिपुरा के बागबासा सीट से विधायक जदब लाल नाथ (BJP MLA Jadab Lal Nath) पोर्न वीडियो देखने पकड़े गए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विधायक कथित तौर पर अपने मोबाइल में उस वक़्त अश्लील फिल्म देख रहे थे तब विधानसभा चल रही थी. त्रिपुरा विधानसभा के अंदर बीजेपी विधायक का पोर्न देखने का वीडियो (Tripura BJP MLA Jadab Lal Nath watching porn in Assembly) वायरल हो गया है
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक त्रिपुरा विधानसभा चल रही थी, इस दौरान बीजेपी विधायक अपने मोबाइल में अश्लील फिल्म देख रहे थे इसी दौरान पीछे बैठे एक नेता ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। यह घटना 27 मार्च की बताई जा रही है
बीजेपी नेता का पोर्न देखते हुए वीडियो
कर्नाटक में भी ऐसी घटना हुई थी
साल 2012 में कर्नाटक विधानसभा में भी ऐसी घटना हुई थी. कर्नाटक सरकार के दो मंत्री विधानसभा की कार्रवाई के दौरान अपने मोबाइल में अश्लील फिल्म देख रहे थे. . विधानसभा की कार्यवाही के दौरान तत्कालीन सहकारिता मंत्री लक्ष्मण सावदी और महिला और बाल कल्याण मंत्री सीसी पाटील मोबाइल पर अश्लील क्लिपिंग देख रहे थे.
उनकी इस हरकत को स्थानीय चैनल ने सबसे पहले पकड़ा था. इस घटना के बाद बीजेपी को बड़ी शर्मिंदगी महसूस हुई थी. विपक्ष आज तक उस घटना का जिक्र करके बीजेपी को निशाना बनाता है. कर्नाटक की विपक्षी पार्टी जनता दल सेक्लयुर (जेडीएस) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी इस घटना को लोकतंत्र पर काला धब्बा बताया था. अब त्रिपुरा के विधायक ने ऐसा कांड कर दिया है.