बीरभूम हत्याकांड: CBI ने शुरू की जांच, नरसंहार में 70 से ज़्यादा आरोपी शामिल होने के सबूत मिले
Birbhum massacre: बंगाल के बीरभूम में बीते बुधवार को 2 बच्चों समेत 8 लोगों को बुरी तरह पीटने के बाद जलाकर मार डाला गया है
Birbhum massacre: पश्चिम बंगाल के बीरभूम में बीते सोमवार को हुई अमानवीय घटना से आप भलीभांति वाकिफ होंगे। अब इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी CBI कर रही है। सीबीआई ने अपनी जांच के पहले दिन 21 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। सीबीआई का कहना है कि इस हत्याकांड में 70 से 80 आरोपियों के शामिल होने का अंदेशा है। जांच एजेंसी का मानना है कि इतने लोगों ने मिलकर पहले पीड़ित लोगों की बेदम पिटाई की और उन्हें घर में बंदकर जला डाला और उनकी हत्या कर दी.
बता दें कि रामपुरहट के TMC नेता की हत्या के प्रतिशोध में TMC के लोगों ने बेक़सूर लोगों को जलाकर मौत का बदला लिया है मरने वालों में 2 छोटे बच्चे शामिल हैं.
इस घटना के बाद केंद्र सरकार ममता बनर्जी और उनके शासन पर सवाल उठा रही है. गृहमंत्रालय ने राज्य सरकार से घटना पर रिपोर्ट मांगी है और गृहमंत्री अमित शाह खुद इस घटना पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं. बीते दिन संसद में इस घटना को लेकर बहुत आरोप-प्रत्यारोप हुए. ममता बनर्जी के ऊपर भी यह आरोप लगाए जा रहे हैं कि वो अपने लोगों को बचाने के लिए जांच में दखल दे सकती हैं। इसी लिए कोर्ट से सीबीआई जांच की शिफारिश की गई थी.
कोर्ट को 7 अप्रेल तक देनी है रिपोर्ट
सीबीआई ने इस नरसंहार की जांच शुरू कर दी है इससे पहले राज्य की पुलिस और SIT इस मामले की जांच कर रही थी. जिसने 20 आरोपियों को पकड़ा था. वहीं सीबीआई ने भी जांच के पहले दिन 21 पर FIR दर्ज की है. बताया गया है कि इस मामले में अभी 50 से 60 लोगों की गिरफ़्तारी और हो सकती है