नए वर्ष 2023 में केंद्र सरकार से मिलने वाली है बड़ी खुशखबरी, LPG के दामों में होगी भारी कटौती

LPG Price Cut News: महंगाई की मार झेल रही देश की जनता को नए वर्ष में राहत मिलने के कुछ आसार दिख रहे हैं।

Update: 2022-12-23 16:25 GMT

LPG Price Cut News: महंगाई की मार झेल रही देश की जनता को नए वर्ष में राहत मिलने के कुछ आसार दिख रहे हैं। महंगाई की वजह से रसोई घर का बजट गड़बड़ चल रहा है। एलपीजी गैस के दाम सर्वाधिक परेशान कर रहे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी कुछ परेशानी है तो आप अब निश्चिंत हो जाइए। सरकार राहत देने का मन बना रही है। सूत्रों की माने तो अगले साल एलपीजी के दामों में भारी राहत मिल सकती है।

क्यों होगी कमी

सोशल मीडिया में इन दिनों बताया जा रहा है कि अगले वर्ष या कहे नए वर्ष 2023 में एलपीजी के दामों में भारी कटौती होगी। यह कोई बात नहीं है। ई बाजार में कच्चे तेल के दामों में 30 प्रतिशत तक कमी आई है। बाद भी भारत में पीपीजी सिलेंडर के दाम 1000 के ऊपर चल रहे हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि पेट्रोलियम कंपनियों को होने वाले नुकसान की भरपाई लगभग पूरी हो गई। ऐसे में अब जनता को राहत दिया जाएगा। राहत कब मिलेगी इसकी सरकार ने अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

क्या है देश की स्थिति

लगभग लोगों को पता है देश में खपत के अनुसार पेट्रोलियम पदार्थों का उत्पादन नहीं होता है। ऐसे में देश विदेशों पर निर्भर है। नेशनल मार्केट में पेट्रोल डीजल के दामों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। यह बात अलग है कि 6 जुलाई 2022 के बाद घरेलू एलपीजी के दामों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। लेकिन दाम में कमी न होने से देश की आम जनता महंगाई से जूझ रही है।

राजस्थान सरकार ने चला दांव

राजस्थान सरकार ने घोषणा कर दी है कि वह आने वाले असेंबली चुनाव में सरकार बनाएगी। प्रदेश की जनता उसके साथ है। प्रदेश की जनता को और अधिक खुश करने के लिए राजस्थान सरकार ने 1 अप्रैल 2023 से 12 घरेलू एलपीजी सिलेंडर 500 रुपए में देने की घोषणा कर दी है। जबकि वर्तमान में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1056 चल रही है।

Tags:    

Similar News