राज्य सरकार का बड़ा फैसला: संविदा प्रथा समाप्त, 57000 संविदा कर्मचारी होंगे नियमित
काफी दिनों बाद राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अब यह अन्य प्रदेशो के लिए यह उदाहरण बनेगा।
Samvida Karmchari News: काफी दिनों बाद राज्य सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है। अब यह अन्य प्रदेशो के लिए यह उदाहरण बनेगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हमेशा के लिए संविदा तौर पर नियुक्ति की प्रथा को समाप्त करने की घोषण कर दी है। ऐसे में वर्तमान समय में प्रदेश में कार्यरत 57000 संविदा कर्मचरियों के नियमित होने का रास्ता साफ हो गया है। माना जा रहा है कि कई विभागों के कार्यरत कर्मचारी नियमित हो जायेंगे।
किस प्रदेश की सरकार ने लिया निर्णय
जानकारी मिल रही है कि उडीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने यह घोषणा की है। पटनायक की इस घोषणा में राज्य में नौकरी के लिए कांट्रैक्ट भर्ती को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। साथ ही कहा है कि प्रदेश के 57 हजार संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जायेगा।
1300 करोड़ का बढ़ेगा बोझ
बताया जाता है कि देर शाम हुई कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया। सरकार के इस निर्णय के बाद प्रदेश पर करीब 1300 करोड़ रूपये का बोझ बढ़ जायेगा। मुख्यमंत्री ने इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए कहा गया है।
सीएम ने सुनाई पीड़ा
उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा कि वर्ष 2013 में संविदा प्रथा के द्वारा की जा रही भर्ती उनकी मजबूरी थी। उस समय प्रदेश ओवरड्राफट की स्थिति से गुजर रहा था। सीमित संसाधनां में प्रदेश चलाने होते है। ऐसे में संविदा प्रथा की शुरूआत की गई। लेकिन अब प्रदेश की आर्थिक स्थिति काफी अच्छी है। ऐसे में संविदा प्रथा को समाप्त कर नियमित भर्ती की जायेगी। साथ ही संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जायेगा।