बंगालः जेपी नड्डा के वाहन में पहुचा भारी-भरकम पत्थर, निकल रहे काफिले के दौरान हुई पत्थरबाजी

पश्चिम बंगाल में भाजपा का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। कुछ इसी तरह की घटना गुरूवार को बंगाल के 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में घटी है।

Update: 2021-02-16 06:40 GMT

बंगालः जेपी नड्डा के वाहन में पहुचा भारी भरकम पत्थर, निकल रहे काफिले के दौरान हुई पत्थरबाजी

बंगाल। पश्चिम बंगाल में भाजपा का विरोध थमने का नाम नही ले रहा है। कुछ इसी तरह की घटना गुरूवार को बंगाल के 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर में घटी है। जंहा अपने कार्यकत्ताओं को सम्बोधित करने जा रहे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पत्थर बाजी किये।

गौरतलब है कि जेपी नड्डा दो दिवसीय बंगाल दौरे पर पहुंचे हैं, आज गुवारा को उनका दूसरा व अंतिम दिन है।

लगातार हो रहा विवाद

ज्ञात हो कि इससे पहले भी तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप भी लगा है। जेपी नड्डा की यात्रा से पहले डायमंड हार्बर में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की। भाजपा की राज्य इकाई का कहाना है कि नड्डा के कार्यक्रम स्थल से पार्टी के बैनरों को फाड़ दिया गया और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मारपीट किया है।

घटना की हो रही निंदा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के वाहन पर हुए पथरावं की घटना को लेकर निंदा की जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने कहा कि बंगाल में कानून का राज खत्म हो गया है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर किया गया हमला निंदनीय है।

Similar News