Bappi Lahiri Death News: नहीं रहे बप्पी दा, पॉप स्टार का 69 की उम्र में हुआ निधन

Bappi Lahiri Death News: 15 फरवरी 2022 की रात 11:45 बजे Bappi Lahiri का निधन हो गया।

Update: 2022-02-16 04:59 GMT

Bappi Lahiri Death News / Bappi Da Death News In Hindi: पॉपुलर सिंगर और संगीतकार बप्‍पी लाह‍िड़ी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया है। बप्पी दा ने मुंबई के अस्पताल में अपनी अंत‍िम सांसे लीं, उनकी उम्र 69 वर्ष थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बप्पी लाह‍िड़ी ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपन‍िया (OSA) और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से ग्रस‍ित थे। 

जानकारी के अनुसार बप्पी दा को OSA की परेशानी पिछले एक साल से है। डॉ. दीपक नामजोशी उनका इलाज कर रहे थे। बप्पी दा मुंबई के जुहू स्थित क्रिट‍िकेयर हॉस्प‍िटल में 29 दिनों तक भर्ती थे। जानकारी के अनुसार  निधन से एक दिन पहले 15 फरवरी को ठीक होने पर वे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए थे। छुट्टी होने के एक दिन बाद ही तबीयत दोबारा ब‍िगड़ गई।  उन्हें फिर हॉस्पिटल में एडमिट किया गया और रात लगभग 11:45 बजे उनका निधन होगया। 

Tags:    

Similar News