Bad News: देश के 138 करोड़ लोगो के लिए बुरी खबर, 2 दिन के लिए देशभर में बंद हो सकती है बिजली

देश के बिजली और बैंक कर्मचारी करने जा रहे है हड़ताल.

Update: 2022-03-24 08:15 GMT

Power sector employees, 2-day strike, NCCOEEE: आगामी 28 और 29 मार्च को देश भर में बिजली की समस्या उत्पन्न हो सकती है। दरअसल केंद्र सरकार की निजीकरण की नीतियों के विरोध में देश भर के बिजली कर्मचारी हड़ताल करने का मन बना लिये है। बुधवार को यह फैसला बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों की नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में लिया गया है। जिससे देश भर की बिजली सप्लाई पर असर पड़ सकता है।

देश भर के शामिल हो रहे कर्मचारी

ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के प्रेसिडेंट शैलेंद्र दुबे का कहना है कि सभी राज्यों के बिजली कर्मचारी भी केंद्र सरकार की निजीकरण की नीति के विरोध में उतर रहे है।

ये है मांगें

श्री दूबे ने बताया कि बिजली कर्मचारियों की मांग है कि बिजली विधेयक 2021 को वापस लिया जाए और सभी प्रकार की निजीकरण प्रक्रिया को बंद किया जाए। केंद्र शासित प्रदेशों, खासकर मुनाफा कमाने वाले चंडीगढ़, दादरा नगर हवेली, दमन दीप तथा पुडुचेरी में बिजली के निजीकरण करने के निर्णय को तुरंत रद्द करे, बिजली बोर्डों के विघटन के बाद नियुक्त किए गए सभी बिजली कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाए।


बैंक कर्मी भी करेगे हड़ताल

देशव्यापी इस हंडताल में बिजली कर्मचारियों के साथ ही बैंक कर्मचारी भी निजीकरण के विरोध में हड़ताल करने जा रहे है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अलावा विभिन्‍न बैंकों के कर्मचारी संगठनों ने 28-29 मार्च को दो दिन की हड़ताल का आह्वान किये है। इस हड़ताल के द्वारा वे निजीकरण और बैंक कानून संशोधन विधेयक 2021 का विरोध करेगें।

Tags:    

Similar News