ATM Money Withdraw October Latest Update 2022: करोड़ो ग्राहकों के लिए लेटेस्ट अपडेट, अब एटीएम से पैसे निकालने पर कटेंगे 173 रूपए? फटाफट जाने पूरी सच्चाई
ATM Money Withdraw Limit: देश में एटीएम का इस्तेमाल करोडो जनता करती है.
ATM Money Withdraw Limit In Hindi, ATM Money Withdrawal New Rules In Hindi: देश में एटीएम का इस्तेमाल करोडो जनता करती है. बता दे की बैंको में फ्री पैसा निकालने की लिमिट 5 बार से अधिक है. अगर आप निर्धारित सीमा से ज्यादा पैसे निकालते है तो आपका कुछ पैसा कटता है. लेकिन हाल ही में एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. इस मैसेज में दावा किया जा रहा है की अगर आपने ATM से 4 बार से ज्यादा पैसे निकाले तो आपको 173 रुपये का भुगतान करना होगा. साफ़ भाषा में कहे तो अकाउंट से 173 रूपए कट जायेगा. साथ ही मैसेज में दावा किया गया है की ये नियम अक्टूबर से लागू हो गया है. वायरल हो रहे इस मैसेज से लोग घबराये हुए है. चलिए जानते है इस वायरल मैसेज की सच्चाई क्या है?
ये है वायरल हो रहे मैसेज की सच्चाई
बताते चले की सोशल मीडिया में वायरल हो रहा मैसेज जिसमे बताया गया है की एटीएम से 4 बार से ज्यादा रुपये निकालने पर 173 रुपये चार्ज देने होंगे. ये मैसेज पूरी तरह से फ़र्ज़ी है. इस मैसेज की लिंक में बिलकुल भी क्लिक न करे.
PIB ने किया खुलासा
वायरल हो रहे इस मैसेज को सरकारी ब्यूरो प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (Press Information Bureau) ने फ़र्ज़ी करार दिया. साथ ही पीआईबी (PIB) ने ट्वीट कर जानकारी दी की ऐसे मैसेज से सावधान रहे. और इनपर भरोसा न करे.
PIB ने कहा की इस तरह के मैसेज में बिल्कुल भी ध्यान न दे. ये लोग ऐसे मैसेज भेजकर आपको साइबर ठगी का शिकार बना सकते है. ऐसे में इस मैसेज को तुरंत डिलीट कर दे.