Assam Board HS Result 2022: असम बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित, ऐसे देख सकेंगे रिजल्ट
AHSEC HS Result 2022, Assam Board 12th Results 2022:असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (Assam Higher Secondary Education Council) ने आज यानि सोमवार 27 जून को हायर सेकेंडरी (HS), कक्षा 12th के रिजल्ट्स की घोषणा कर दी है।
AHSEC HS Result 2022, Assam Board 12th Results 2022:असम हायर सेकेंडरी एजुकेशन काउंसिल (Assam Higher Secondary Education Council) ने आज यानि सोमवार 27 जून को हायर सेकेंडरी (HS), कक्षा 12th के रिजल्ट्स की घोषणा कर दी है। छात्र पाने परिणाम असम बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट sebaonline.org, resultsassam.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने दी सुभकामनाएं
बोर्ड के परिणाम जारी होने के साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने छात्रों को उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
AHSEC HS Result 2022: ऐसा रहा रिजल्ट
- आर्ट्स – 83.48%
- कॉमर्स – 87.26%
- साइंस – 92.19%
AHSEC Results 2022: ऐसे देख सकेंगे परिणाम
- सबसे पहले बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in पर जाएं
- इसके बाद दिये गए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
- नए टैब में अपना रोल नंबर जन्म तिथि और मां का नाम दर्ज करें
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट (HS, 12th result 2022) आ जाएगा
- उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकलवा लें
बताते चलें जो इस साल 2022 में असम बोर्ड कक्षा 12 की परीक्षा में लगभग दो लाख छात्र उपस्थित हुए थे।