Article 370 : गंभीर का महबूबा को जवाब- यह भारत है, आपके जैसा धब्बा नहीं जो गायब हो जाएगा

Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

Update: 2021-02-16 06:05 GMT
नई दिल्ली. पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता गौतम गंभीर मंगलवार को टि्वटर पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती से उलझ गए। तीखी बहस के बाद महबूबा ने उन्हें ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया। महबूबा ने कहा था कि अनुच्छेद 370 खत्म करने का मतलब होगा कि कश्मीर में भारत का संविधान प्रभावी नहीं होगा। अगर भारतीय इसे नहीं समझते तो वे गायब हो जाएंगे और उनकी कहानी खत्म हो जाएगी। इस पर गंभीर ने लिखा, ‘‘यह भारत है, आपके जैसा धब्बा नहीं जो गायब हो जाएगा।’’
जवाब पर महबूबा ने जताई नाराजगी
गंभीर के बयान पर महबूबा मुफ्ती की तरफ से तीखा जवाब आया। उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद करती हूं कि भाजपा में आपकी राजनीतिक पारी आपके क्रिकेट करियर की तरह बहुत खराब न रहे।’’ गंभीर ने कहा, ‘‘ओह! तो आपने मेरे ट्विटर हैंडल को अनब्लॉक कर दिया। आपको मेरे ट्वीट का जवाब देने के लिए 10 घंटे लगे और इस तरह की नीरस तुलना की। वह भी इतने धीमे। यह आपके व्यक्तित्व में गहराई की कमी दिखाता है। कोई आश्चर्य नहीं कि आप जैसे लोग हाथ के मुद्दों को सुलझाने के लिए संघर्ष करते रहें।’’
महबूबा ने ब्लॉक किया गंभीर का ट्विटर अकाउंट
महबूबा ने गंभीर की मानसिक सेहत पर भी चिंता जता दी। उन्होंने लिखा- मैं आपको ब्लॉक कर रही हूं। आप 2 रुपए प्रति ट्वीट के हिसाब से कहीं और ट्रोल कर सकते हैं। आप कश्मीर के बारे में कुछ नहीं जानते। इस पर गंभीर ने जवाब दिया, "महबूबा मुफ्ती मेडम, आपके द्वारा ट्विटर अकाउंट ब्लॉक किए जाने से काफी खुश हूं। लेकिन एक बात बता दूं कि इस ट्वीट को लिखते समय 1,365,386,456 भारतीय हैं। आप उन्हें कैसे रोकेंगी?
गंभीर और उमर के बीच भी हुई थी बहस
इससे पहले जम्मू-कश्मीर की स्वायत्तता के मुद्दे पर गंभीर की उमर अब्दुल्ला से भी बहस हो गई थी। उमर ने जम्मू-कश्मीर के लिए अलग प्रधानमंत्री (वजीरे आजम) होने की बात कही थी। सोमवार को जारी भाजपा मैनिफेस्टो में अनुच्छेद 370 हटाने की बात कही गई है।

Similar News