31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाए जाने की घोषणा, LOCKDOWN 4.0 के लिए GUIDELINES भी जारी
एनडीएमए ने सभी राज्यों को 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्देश दिया है. गृह मंत्रालय ने LOCKDOWN 4.0 को लेकर GUIDELINES भी जारी कर दी हैं.
नई दिल्ली: देशभर में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी गई है. देशभर में लॉकडाउन बढ़ाने का निर्देश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा जारी किया गया है. एनडीएमए ने सभी राज्यों को 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्देश दिया है. गृह मंत्रालय ने LOCKDOWN 4.0 को लेकर GUIDELINES भी जारी कर दी हैं. लॉकडाउन 3.0 के अंतिम दिन एनडीएमए नें केंद्र को चिट्ठी भेजकर पूरे देश में 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का निर्देश दिया. तीन राज्यों ने एनडीएमए के ऐलान से पहले ही आगामी 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान कर दिया. ये राज्य हैं: तमिलनाडु, महाराष्ट्र और पंजाब.
90 फीसदी लोगों को नहीं मालूम, रेलवे स्टेशन बोर्ड पर क्यों लिखी जाती है समुद्र तल की ऊंचाई, क्या आप जानतें हैं ?
गृह मंत्रालय द्वारा LOCKDOWN 4.0 के लिए जारी GUIDELINES के मुताबिक,- शाम 7 से सुबह 7 बजे तक घरों से निकलने पर पूरी तरह पावंदी रहेगी
- होटल, रेस्टोरेंट बंद रहेंगे.
- अब तीन के जगह अब 5 ZONE होंगे, RED, ORANGE, GREEN, BUFFER & CONTAINMENT ZONE
- BUFFER & CONTAINMENT ZONE का निर्णय अब राज्य सरकार पर
- होम डिलीवरी की इजाजत होगी.
- 31 मई तक सभी उड़ानों पर रोक रहेगी.
- मॉल, सिनेमा पहले की तरह बंद रहेंगे.
- घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 31 मई तक बंद रहेंगी.
- सभी तरह के आयोजनों पर 31 मई तक रोक
- ग्रीन जोन में एक ही राज्य के अंदर बस, टैक्सी चलाने की इजाजत
- स्डेडियम, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स खुलेंगे लेकिन दर्शकों को जाने की इजाजत नहीं होगी.
- बाजार को खोलने को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं.
- राज्यों की सहमति से अंतर-राज्यीय बस सेवाएं शुरू हो सकती हैं
Online Education: हर Class के लिए अलग TV Channel, QR Code से किताबों की होगी पढ़ाई
इससे पहले, तमिलनाडु में लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाई गई. 25 जिलों में बस सेवा भी बहाल होगी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए राज्य में लागू लॉकडाउन की अवधि 31 मई तक बढ़ाने की घोषणा की.