अमरावती हत्याकांड: NIA ने शुरू की जांच, 21 कट्टरपंथियों ने केमिस्ट की हत्या करने का प्लान बनाया, 6 ने गला काटा, 7 अरेस्ट

Amravati massacre: 21 जून के दिन अमरावती के रहने वाले उमेश प्रहलादराव की बीच सड़क में गला काटकर हत्या कर दी गई थी, क्योकि उन्होंने नूपुर शर्मा के सपोर्ट में पोस्ट किया था

Update: 2022-07-03 07:48 GMT

अमरावती मर्डर केस अपडेट: महाराष्ट्र के अमरावती में केमिस्ट उमेश प्रहलादराव की हत्या की जांच NIA कर रही है. अबतक 7 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. जिनमे से 6 लोगों ने बीच सड़क में केमिस्ट की गला काटकर हत्या कर दी थी. NIA को पता चला है कि नूपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने वाले उमेश प्रहलादराव कोल्हे की हत्या करने के लिए 21 कट्टरपंथी मुसलमानों ने प्लानिंग की थी. 

कोल्हे की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी इरफ़ान शेख रहीम को NIA द्वारा स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां NIA कोर्ट से पकड़े गए सभी आरोपियों की कस्टडी के लिए अपील कर सकती है. जांच में पता चला है कि इरफ़ान नामक मुख्य आरोपी रायबर हेल्पलाइन नाम से NGO चलाता है. जिसमे 21 मेंबर जुड़े हुए थे और ये सभी NGO मेंबर अमरावती हत्याकांड में शामिल थे. इन सभी लोगों के ऊपर NIA में मामला दर्ज कर लिया है. 

NGO का पाकिस्तान से नाता 

NIA को पता चला है कि आरोपी इरफ़ान शेख द्वारा जिस रायबर हेल्पलाइन NGO को संचालित किया जाता था, उसे पाकिस्तान से फंडिंग होती है. NIA ने प्रहलादराव कोल्हे की हत्या में शामिल 21 लोगों में से 7 को अरेस्ट किया है जिनमे में 6 ऐसे आरोपी हैं जिन्होंने केमिस्ट की गला काटकर हत्या की है. इस हत्या में एक डॉ युसूफ खान उर्फ़ बहादुर को भी गिरफ्तार किया है जिसे 5 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है. 

अमरावती हत्याकांड का पूरा मामला 

अमरावती में मेडिकल दुकान चलाने वाले केमिस्ट उमेश प्रहलादराव कोल्हे की कट्टरपंथी मुसलमानों ने हत्या कर दी, उमेश की हत्या इस लिए हुई क्योंकि उन्होंने नूपुर शर्मा के सपोर्ट वाला एक व्हाट्सऐप मैसेज फॉरवर्ड किया था. जब केमिस्ट दुकान बंद करके अपने घर लौट रहे थे तभी हत्यारों ने बीच सड़क में उनकी गर्दन पर चाकू से कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गई. ऐसी ही घटना उदयपुर में कन्हैयालाल के साथ 28 जून को हुई. अमरावती मर्डर केस का पूरा मामला जानने के लिए आप इस लिंक में क्लिक करके हमारे दूसरे आर्टिकल में तुरंत पहुंच सकते हैं. 

Similar News