सभी पार्टी कार्यकर्ता PM Cares Fund में कम से कम 100 रुपये दान करें - भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की अपील
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे कोरोना वायरस को निपटने के लिए PM Cares fund
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया कि वे कोरोना वायरस को निपटने के लिए PM Cares fund में कम से कम 100 रुपये दान करें।
#WATCH Delhi: Bharatiya Janata Party (BJP) National President Jagat Prakash Nadda requests party workers to contribute Rs 100 each to #PMCARES fund. pic.twitter.com/MaQJjpmz4L
— ANI (@ANI) March 30, 2020
इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया था कि वह पैदल ही घरों के लिए निकले प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए उतरें। उन्होंने दस लोगों के लिए खाने का पैकेट भेजकर रोजाना पांच करोड़ लोगों के लिए खाने का इंतजाम करने की पार्टी की योजना भी शुरू कर दी।