MP के CM SHIVRAJ के बाद इस राज्य के मुख्यमंत्री ने भी बिना राशन कार्ड के अनाज देने का किया ऐलान, घपला करने वालो पर होगी FIR

MP के CM SHIVRAJ के बाद इस मुख्यमंत्री ने भी बिना राशन कार्ड के अनाज देने का किया ऐलान, घपला करने वालो पर होगी FIR

Update: 2021-02-16 06:18 GMT

MP के CM SHIVRAJ के बाद इस मुख्यमंत्री ने भी बिना राशन कार्ड के अनाज देने का किया ऐलान, घपला करने वालो पर होगी FIR

DELHI GOVERNMENT गरीबों को बिना राशन कार्ड के भी राशन देने का इंतजाम कर रही है। इसी हफ्ते इसकी व्यवस्था कर ली जाएगी। दूसरी तरफ राशन में हेराफेरी करने वाले जनकपुरी के एक डीलर पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी के आदेश जारी कर दिए हैं। CM ARVIND KEJRIWAL ने एक बार फिर अपील की है कि इस वक्त सबसे बड़ी देश सेवा घर बैठकर की जा सकती है।

CM ARVIND KEJRIWAL ने सोमवार को बताया कि राशन की दुकानों पर अप्रैल का राशन मिलना शुरू हो गया है। अब जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वह लोग भी राशन देने की मांग कर रहे हैं। 

DELHI GOVERNMENT इस पर काम कर रही है। अगले तीन-चार दिन में इसका पूरा सिस्टम तैयार कर लिया जाएगा। केजरीवाल ने सलाह दी कि इस बीच जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वह नजदीक के स्कूल या रैन बसेरे में जाकर खाना खाएं। दूसरी तरफ CM ARVIND KEJRIWAL ने बताया कि जनकपुरी में सरकारी दुकान पर राशन आया था, लेकिन दुकानदार ने 24 घंटे में सारा राशन बाहर भेज दिया और खुद दुकान बंद कर फरार हो गया। इसकी जानकारी DELHI GOVERNMENT के मंत्री इमरान हुसैन के औचक निरीक्षण से मिली।  इस पर तुरत कार्रवाई करते हुए गृह विभाग को आदेश दिया गया है कि वह मामले में FIR दर्ज करवाकर उसे  गिरफ्तार कर लें। इसी तरह एक रविवार को एक राशन वाले ने ट्रक बाहर भेजने की कोशिश की थी, उसकी गिरफ्तारी के आदेश भी जारी किए गए हैं।

गश्त सख्त कर दी गई

CM ARVIND KEJRIWAL ने बताया कि दिल्ली के सभी डीएम व डीसीपी इस वक्त सुनिश्चित कर रहे हैं कि उनके क्षेत्र में कोई बाहर न निकले। सख्ती ज्यादा है, इससे सड़क पर निकलने का सिलसिला बंद हो गया है। 
लोग अफवाहों की तरफ भी ध्यान कम दे रहे हैं। फिर भी बॉर्डर पर दिल्ली के आसपास के राज्यों से लोग जमा हैं। यह दिल्ली होकर अपने गांव की जाना चाहते हैं, लेकिन बार्डर पर पुलिस व नागरिक प्रशासन रोक रहा है, गश्त सख्त कर दी गई है। इससे बड़ी दिक्कत नहीं है। शुक्रवार व शनिवार जैसी अलार्मिंग स्थिति अब कहीं भी दिल्ली में नहीं है।

आपदा राहत केंद्र गूगल मैप पर

DELHI GOVERNMENT ने अपने सभी आपदा राहत केंद्रों को गूगल मैप पर डाल दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इससे किसी भी जरूरतमंद को अपने नजदीक का केंद्र खोजने में मदद मिलेगी। उनको दिल्ली हंगर रिलीफ सेंटर के नाम से गूगल मैप पर सर्च करना होगा। इसके बाद वह तकनीक की मदद से केंद्र तक पहुंच सकेंगे।

Similar News